News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: अनुबंधित बसे चलने से होगी यात्रियों को राहत, लोगों में हर्ष!

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 14, 2021  |  3:42 PM

972 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: अनुबंधित बसे चलने से होगी यात्रियों को राहत, लोगों में हर्ष!

कुशीनगर। कुशीनगर के सात रूटों पर बस चलाने के शासन के निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं। शासन द्वारा गोरखपुर से कप्तानगंज -छितौनी बाया बगहा 12 प्राइवेट बसें और समउर से पडरौना- छितौनी बाया बगहा 9 प्राइवेट सेक्टर की अनुबंधित बसें चलाने के निर्णय से जहां क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है, वहीं गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर आम लोगों के लिए सवारी गाड़ियां शुरू नहीं होने से रोज व रोज दुश्वारियां बढ़ती जा रहीं हैं।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

बताते चलें कि कोविड-19 शुरू होने के समय से ही गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर आम सवारियों के लिए रेल सेवा ठप होने से गोरखपुर से कप्तानगंज खड्डा छितौनी सहित खड्डा विधानसभा के लोगों को गोरखपुर की यात्रा करना काफी मुश्किल कार्य हो गया था जिसका आक्रोश लोगों में पनपने लगा था। सरकार ने इसे देखते हुए गोरखपुर से बिहार जाने के लिए प्राइवेट बस मालिकों से अनुबंध कर 54 रोडवेज की बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है। शासन ने प्राइवेट बसों का रूट भी निर्धारित कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत 7 रूट निर्धारित किए गए हैं जिन पर 54 बसें चलाई जाएंगी जिनका परमिट परिवहन विभाग जारी करेगा। बसों को संचालित करने वाले प्राइवेट इच्छुक व्यक्ति 20 दिसंबर तक परिवहन विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। परमिट शुल्क 7500 रुपये निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

इन रूटों पर चलेंगी प्राइवेट बसें

  1. गोरखपुर- कप्तानगंज- छितौनी व बगहा 12 बसे
  2. बरहज से सलेमपुर- प्रतापपुर फैक्ट्री मैरवां सिवान तक 11बसें
  3. सलेमपुर भिगांरी- भवानी छापर- मीरगंज- हथुआ सीवान 5 बसें
  4. समउर से पडरौना- छितौनी- बगहा 9 बसें
  5. बलिया- बक्सर बाया भरौली बॉर्डर 6 बसे
  6. बलिया- छपरा बाया माझी घाट 5 बसें
  7. वाराणसी- बक्सर बाया वारा और चौसा 6 बसें

चलाई जायेंगी जो उ.प्र. राज्य परिवहन विभाग से अनुवंधित होगी। इन बसों के संचालित हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें कुछ कम हो जाएंगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking