News Addaa WhatsApp Group Join करें

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 22, 2026  |  6:38 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक WhatsApp
Responsive image
  • लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को सुदृढ़ करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 24 अक्तूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ और सुपर वाइजर, तैनात रहने का निर्देश है। साथ ही नये मतदाता का नाम जोड़ने का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

गुरुवार को तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी और तहसीलदार जया सिंह ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी 24 अक्तूबर को सभी मतदान केन्द्र पर बीएलओ के साथ सुपरवाइजरों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बीते 17 अक्तूबर को करीब 1000 नये मतदाताओं का फार्म 6 के तहत आवेदन लिया गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयेाग के निर्देश पर 2027 विधान सभा चुनाव से पूर्व विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश है। कैंप आगामी 24 अक्तूबर को विशेष अभियान है। जहां बूथों पर बीएलओ द्वारा कैंप लगाकर नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरें।

इस मौके पर तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र पांडेय, अरविंद कुमार, मनोरमा सुपरवाइजर डेवा प्रसाद,प्रदीप गुप्ता,संजय गुप्ता, हृदयानंद वर्मा,विश्व प्रकाश राजन, किशोरी लाल,राजू भारती सहित बीएलओ उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking