News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 14 मई को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2023  |  7:14 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 14 मई को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा WhatsApp
Responsive image
  • 6071अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • 02 पर्यवेक्षक अधिकारी 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
  • जनपद में प्रथम बार पीसीएस परीक्षा हेतु बनाये गए हैं परीक्षा केंद्र

कुशीनगर।आगामी 14 मई को जनपद में प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने पीसीएस परीक्षा को शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 14 मई को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उक्त परीक्षा में 6071 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 9.30 से 11.30 बजे सामान्य अध्ययन-1 व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

परिक्षार्थीगण का परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रातः 9:20 बजे तक ही होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व प्रवेश बंद हो जाएगा।

परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 02 पर्यवेक्षक, 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और प्रत्येक केंद्र की निगरानी करें।

एडीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से जुड़े समस्त तैयारियों को समय से पूर्व करा ले और लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी दी जाए। आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए।परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीन एवं परीक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियां न हो ।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में ग़ैरजनपद के परीक्षार्थी भी आएंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र के विषय में जानकारी देने के लिए रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनाये जाएंगे।एडीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बधित न हो और अभ्यर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा की शुचिता को किसी भी दशा में भंग नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय व जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने परीक्षा को शुचिता पूर्ण सम्पन्न किये जाने हेतु सभी आवश्यक दिशा निर्देश के बारे में उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा विद्यालय प्रबंधकों को दिया।बैठक में समस्त उपजिलाधिकारीगण, डीआईओएस रविन्द्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking