News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आगामी त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2022  |  5:47 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आगामी त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
  • आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ मनाये त्योहार- एडीएम
  • त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस की रहेगी चाकचौबंद व्यवस्था- अपर पुलिस अधीक्षक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगामी पर्व/ त्योहार को शांति-व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए व्यापक चर्चा की गईअपर जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले पर्वों के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है। उन्होंने ईद के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने हेतु अधि0 अभि0 विद्युत को आवश्यक दिशा निर्देश दि। उन्होंने कहा कि इन पर्वों के दृष्टिगत साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार जलापूर्ति भी सुचारु रखा जाएगा।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अपने घृणित भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में किसी भी तरह की असुविधा नागरिकों को न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से गंगा-जमुनी तहजीब एवं जनपद के शन्तिपूर्ण इतिहास के अनुरूप ईद एवं अलविदा को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि उक्त पर्वों के दृष्टिगत पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, उन्होंने शरारती तत्वों को आगाह भी किया कि मामला संज्ञान में आने पर उनके खिलाफ प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगा। उन्होंने सभी से सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक /निराधार/अफवाह खबरों पर ध्यान न देने की अपेक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर अवगत कराया कि जनपद के सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न कर ली गई है। उन्होंने इस अवसर पर जनपद के विभिन्न कोने से आये विशेष आमंत्रित सदस्य गणों से अपील की गई कि किसी भी धार्मिक आयोजनों के अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों/ जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति अावश्यक है इस अवसर पर शुभम यादव फाजिलनगर, हाफिज ताहिर अली, खुर्शीद आलम, आदि ने अपने अपने विचार रखे।पीस कमेटी की बैठक मे जॉइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एसडीएम सदर पड़रौना, कसया, खडडा, समस्त सीओ, के साथ सम्बन्धित अधिकारी व अधिशासी अधिकारी व बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों के अनुयायी गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking