News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: लोगों को भाजपा से उम्मीद है और जनता की उम्मीदों को पूरा करने के प्रति हम संकल्पित हैं-डॉ धर्मेन्द्र सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 28, 2022  |  6:48 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लोगों को भाजपा से उम्मीद है और जनता की उम्मीदों को पूरा करने के प्रति हम संकल्पित हैं-डॉ धर्मेन्द्र सिंह

कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी के तपस्वी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं त्याग से प्रदेश और केंद्र में बनी भाजपा सरकार के बाद अब प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। लोगों को भारतीय जनता पार्टी से उम्मीद है और जनता की उम्मीदों को पूरा करने के प्रति हम संकल्पित हैं।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उक्त बातें विधान परिषद सदस्य व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक के निवास पर कार्यकर्ताओं के बीच कहा। कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव के लिये रणनीति तय कर ली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भी निकाय चुनाव में पूरे मनोयोग से जुट जायें। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण हम 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव जीते।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में सभासद से लेकर चेयरमैन और मेयर के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र, कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking