खड्डा/कुशीनगर। सीमावर्ती बिहार प्रांत के वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना के जंगल से सटे खड्डा इलाके के शाहपुर गांव में मंगलवार को जंगल से निकलकर पहुंचे बाघ ने एक भैंस को हमलाकर मार डाला था। इस घटना के बाद ग्रामीण भयभीत हो गये। बुधवार को वन विभाग की टीम वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव की अगुवाई में मौके पर पहुंच सरेह का कांबिंग की तो कई जगहों पर बाघ के पगचिह्न की तलाश किया, जिसमें बाघ के पगमार्क भी मिले। गुरूवार को भी वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव ने वनकर्मी रमेश गुप्ता, इन्द्रजीत, नर्वदेश्वर, राकेश, छविलाल आदि के साथ शाहपुर व आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कहीं लोकेशन नहीं मिल सका।
वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि सर्च आपरेशन लगातार जारी है, लोगों से सतर्कता बरतने और सरेह की ओर जाने से मना किया गया है। हालांकि ग्रामीण डर व भय के साये में रात्रि को रतिजग्गा कर रहे हैं।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…