News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जून में लोगों को सुकुन, बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 30, 2023  |  7:47 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जून में लोगों को सुकुन, बारिश से किसानों के चेहरे खिले WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर । जिले के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार की रात से झमाझम बारिश हुई। खेत लबालब भर गए और किसान खुशी से झूम उठे। मौसम देख ऐसा लग रहा है कि जून के अंतिम दिनों में ही मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को भी सुकुन मिला है। खेतों में किसानों की नर्सरी भी तैयार हो गयी। कुछ किसानों ने पंपिंग सेट व नहर के पानी से रोपाई कर चुके हैं, वहीं अधिकांश किसान रोपाई की तैयारी में लग गए हैं। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और मौसम भी सुहाना रहा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा इलाके में जून के आखिरी दिनों में गुरुवार की रात से बारिश होने का सिलसिला जारी है। वहीं शुक्रवार के दिन भी मौसम सुहाना है और रूक रूक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। जिन किसानों ने धान की लम्बी अवधि की प्रजातियों की नर्सरी डाली है और इस समय नर्सरी 25 दिन से अधिक की हो गयी है। वह बारिश का लाभ उठाकर रोपाई प्रारम्भ कर सकते हैं।

आसमान में छाई बदली, गर्मी से राहत

शुक्रवार को दिन भर आसमान में बदली छायी रही। वहीं दिनभर रुक- रुक कर हवा के साथ बारिश गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दे रही है। जून के शुरुआती दिनों में औसत से कम बारिश से किसानों के होश उड़े हुए थे लेकिन अन्तिम दिनों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश राहत दे रही है।

धान की रोपाई के समय ध्यान देने योग्य आवश्यक बातें

रोपाई के समय यह ध्यान दें कि बौनी प्रजातियों की रोपाई 3-4 सेंटीमीटर से अधिक गहराई पर न हो, अन्यथा कल्ले कम निकलते है और उपज प्रभावित होती है। साधारणतया रोपाई में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 20 सेंटीमीटर एवं पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखना चाहिए। इस प्रकार एक वर्ग मीटर में 50 से कम पूजे नहीं होने चाहिए। पौधों को नर्सरी से उखाड़ने के बाद खेत मे अतिशीघ्र रोपित करना चाहिए क्योंकि उखाड़ने के बाद रोपित करने के बीच जितना कम समय अंतराल होगा उतने ही अच्छी प्रकार से पौधे खेत मे स्थापित होगें और उनकी बढ़वार बेहतर होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking