कसया/कुशीनगर। वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी सरकार बनाएगी।
जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के कुशीनगर विधानसभा प्रत्याशी व युवा विकास मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने जनसम्पर्क के दौरान कही। श्री दुबे ने कुंडवा कुंवर चौराहा, कुंवर टोला, जीत बहादुर टोला, अक्षय बर टोला, सिसई जीत बहादुर टोला, बारी टोला, धनीपट्टी, मल्लूडीह में जाकर लोगों का कुशल क्षेम पूछा और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। कहा कि सुशासन और न्याय हमारी पार्टी सबको देगी।
उन्होंने जनता से पार्टी के पक्ष में समर्थन व वोट मांगा। इस दौरान पंकज चौरसिया, सोनू शर्मा, मनोज राय, रणजीत सिंह, मनोज सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…