News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शत प्रतिशत संतृप्त किए जाएं व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय- जिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2023  |  5:51 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शत प्रतिशत संतृप्त किए जाएं व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय- जिलाधिकारी
  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0 ग्रामीण की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 ग्रामीण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बैठक में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय की अद्यतन स्थिति,शौचालय के रेट्रोफिटिंग की प्रगति रिपोर्ट, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत की प्रगति,परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय आदि की समीक्षा हुई। समीक्षा दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई गांव या घर शौचालय से वंचित ना रहे। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि आवास के सत्यापन के साथ-साथ शौचालयों का भी सर्वे कराया जाए एवं आवास के सापेक्ष शौचालय उपलब्धता सुनिश्चित की जाने की कार्यवाही हो। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय,सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट,लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी से लिया।

शौचालय के रेट्रोफिटिंग/मरम्मतीकरण के भी निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि शौचालय के सर्वे हेतु पंचायत सहायक का लक्ष्य निर्धारित किया जाए,खंड विकास अधिकारी द्वारा इसकी नियमित मोनिटरिंग की जाए, खंड विकास अधिकारी पंचायत सहायकों के साथ नियमित बैठक ले और दैनंदिन प्रगति की समीक्षा की जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा शत प्रतिशत प्रगति बताई गई।

सभी बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत संतृप्त किया जाए,शौचालयों को समय से हैंडओवर किया जाए,शौचालय का रेट्रोफिटिंग भी समय से कर दिया जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार,जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, सभी खंड विकास अधिकारी गण तथा सभी सम्मानित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking