News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीएसी द्वारा विद्यालयों के बच्चों को कृमि से बचाव के लिए वितरित की गयी गोलियाँ, दिए गये सलाह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2023  |  6:46 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएसी द्वारा विद्यालयों के बच्चों को कृमि से बचाव के लिए वितरित की गयी गोलियाँ, दिए गये सलाह
  • एक गोली जीवन के लिए महत्वपूर्ण -डा.संजय सिंह 

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया आरबीएसके टीम प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को कृमि से बचाव के लिए गोलियां वितरित की गई।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

बुधवार को सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया व सीएचसी अधीक्षक कसया डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी के निर्देश पर सिरसिया हेतिमपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, श्रीमती मरजादी देवी इंटर कालेज पकवाइनार, केश्वर इंटर कालेज बनवारीटोला सहित नगर व ग्राम क्षेत्र के विद्यालयों के लोवर और अपर ग्रेड के बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली दी गयी तथा स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम – फरवरी 2023 के रिपोर्ट कार्ड भरा गया। जिसमें बच्चों की संख्या और गोलियों का विवरण भरा गया। आश्रम पद्धति विद्यालय में अपर 490 व लोवर में 490 को कुल 1080 को दो हजार टेबलेट दिए गए। डॉ. सिंह ने कृमि से बचाव व लक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि एक गोली जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक छः माह पर हर किसी को एक गोली एल्बेंडाजोल की लेनी चाहिए। जो बच्चे बीमार हैं और दवा चल रही है तो गोली नहीं खिलाई जाएगी। ठीक होने के बाद दवा लें।

इस दौरान डॉ साबित्री सिंह, वीरेंद्र शर्मा, एएनएम मीरा दुबे, फिजियोथेरेपिस्ट अमजद अली, संतीश ओझा, राकेश पाण्डेय प्रकाश के अलावें प्रधानाचार्य करुणा निधान मिश्रा व अन्य प्रधानाचार्यों ने सहयोग किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking