कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पी एन पाठक जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और सांसद विजय कुमार दुबे की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी उन्होंने बताया कि श्री पाठक सुबह 11 बजे कसया नवीन मण्डी स्थित अपने चुनाव कार्यालय से कोविड गाइड लाइन और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपने समर्थकों के साथ निकलेंगे। और दोपहर 12 00 बजे रविन्द्र नगर जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पी एन पाठक के पर्चा दाखिला में सम्मिलित होंगे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…