News Addaa WhatsApp Group

त्योहारों को लेकर कुशीनगर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 12, 2023  |  4:31 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहारों को लेकर कुशीनगर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी

कुशीनगर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर कुशीनगर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए खास तैयारी की है. जिले के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. वहीं पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है.

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्थाः

इस संवाददाता को जानकारी देते हुए कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जिले में त्योहार के मौसम के दौरान पूरी तरह सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस का पहला लक्ष्य है. इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता तैयारी भी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सभी पूजा पंडाल के आसपास और सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी.

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजरः

एसपी धवल जायसवाल ने बताया जिले में सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी. एसपी ने बताया कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से कोई आपत्तिजनक पोस्ट करेगा तो दोषी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक धार्मिक अथवा सामाजिक पोस्ट करता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें.

सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारीः

कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि त्योहार हमेशा अपने साथ खुशियों का संदेश लेकर आता है. ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने बताया कि जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की जा रही है. इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक की जा रही है. जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर विचार-विमर्श किया जा रहा है.।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking