खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आयी किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस टीम ने गुरुवार को गांव में दविश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज धारा 376 डी, 323, 506 सहित 3/4 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त बीरेन्द्र मुसहर पुत्र मदन उम्र 25 वर्ष एवं मुकेश मुसहर पुत्र राजबली निवासी ग्राम भेड़ी जंगल थाना खड्डा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, उप निरीक्षक जियेलाल कन्नौजिया, हेका. बीरेन्द्र यादव, सिपाही विश्वजीत यादव, राजू कुमार रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…