News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान! 24 लाख रुपये के 103 मोबाइल वापस किए

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2024  |  3:15 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान! 24 लाख रुपये के 103 मोबाइल वापस किए

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर। जिले की पुलिस ने चोरी हुए व गुमे 103 मोबाइल फोन साइबर सेल टीम की मेहनत से खोज निकाले हैं। इनकी कीमत करीब 24 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को देने की शुरुआत की गई।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। कुशीनगर पुलिस के अनुसार साइबर सेल ने तकनीकी आधार पर मोबाइल फोन की खोजबीन की। कई मोबाइल फोन अन्य राज्यों से मिले हैं। मोबाइल फोन गुमने, चोरी होने के बाद अधिकांश लोग फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, ऐसे में जब उनके पास कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सूचना आई और फोन देने के लिए बुलाया गया तो उनके चेहरे खिल उठे।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि हमने 125 मोबाइल फोन बरामद की है. इसकी कीमत बाजार में करीब 24 लाख से ज्यादा है. ये मोबाइल कुशीनगर के अलग-अलग इलाको में विभिन्न तारीखों में खोए हुए थे. हमने सर्विलांस और साइबर की टीम लगाकर उन्हें खोजा है.

अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के अनुसार जिले के अलग अलग थानों में शॉपिंग या अन्य कामकाज के दौरान मोबाइल चोरी होने की शिकायतें प्रार्थना पत्रों व C.E.I.R. पोर्टल के माध्यम से मिल रही थीं। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के नेतृत्व में उ0नि0 शरद भारती सर्विलांस प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार सर्विलांस सेल,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल,मुख्य आरक्षी आतिश कुमार सर्विलांस सेल,आरक्षी राहुल कुमार यादव सर्विलांस सेल, आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी सर्विलांस सेल द्वारा विशेष अभियान चलाकर कई माह की मेहतन से यह सफलता मिली है। पूर्व में भी कुशीनगर पुलिस गुमे व चोरी हुए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपने का कार्य कर चुकी है।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking