News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police/कुशीनगर: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, हेड कांस्टेबल धर्मबीर की पत्नी को सौंपा 28.75 लाख का चेक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 11, 2022  |  3:33 PM

1,994 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, हेड कांस्टेबल धर्मबीर की पत्नी को सौंपा 28.75 लाख का चेक

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना पर कार्यरत स्व हेड कांस्टेबल धर्मबीर यादव की कर्तब्य पालन के दौरान घटित दुर्घटना में मौत हो गयी थी जिसके बाद मृतक हे0का0 धर्मवीर यादव के परिवार को कुशीनगर पुलिस ने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की थी। सभी पुलिसकर्मियों के वेतन से 28.75 लाख रुपये इकट्ठे हुए थे। एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल ने सोमवार को मृतक हेड कांस्टेबल की पत्नी को इस धनराशि चेक सौंप दिया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

घटना पिछले माह को हुई थी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही अभियान में 14-15 जून की रात पुलिस की एक टीम बनी थी जो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी और उस टीम में हेड कांस्टेबल धर्मबीर भी एक सदस्य थे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखी जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाडी की रफ्तार बढ़ा दी जिसके चपेट में हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव आ गए और उनकी मृत्यु हो गयी थी. दुख की इस घड़ी में पुलिसकर्मी हे0का0 धर्मवीर यादव के परिवार के साथ खड़े थे। पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन हे0का0 धर्मवीर के स्वजन को दिए जाने की घोषणा की थी। सभी पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन से 2875331/- रुपये (अठ्ठाइस लाख पचहत्तर हजार तीन सौ एकत्तीस रुपये) एकत्रित हुए थे। सोमवार को एसएसपी धवल जायसवाल ने इसमें से 28.75 लाख रुपये का चेक हे0का0 धर्मवीर यादव के परिजनों को सौंप दिया और भविष्य में किसी भी प्रकार के आवश्यकता के सहयोग हेतु आश्वासन भी दिया ।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking