News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police: कुशीनगर में 98 शातिरों पर अठारह थानेदारों की रहेगी पैनी नजर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 12, 2021  |  4:02 PM

1,591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police: कुशीनगर में 98 शातिरों पर अठारह थानेदारों की रहेगी पैनी नजर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रशाशन दिन रात अपने तैयारी में जुटा हुआ है। इसी मद्देनजर वर्ष 2021 में हत्या व लूट की वारदातों में शामिल रहे 98 शातिर बदमाशों को चिह्नित कर कुशीनगर पुलिस ने उनकी सूची तैयार कराई है। जो सूची बनाई गई है वह शातिरों के निवास स्थान के आधार पर तैयार की गई है। कुशीनगर जिले के अठारह थानेदारों को इन बदमाशों की गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो चिह्नित शातिर अपराधी हुए है ,उसमे सर्वाधिक ग्यारह शातिर अपराधी उत्तरप्रदेश -बिहार के सीमावर्ती तरयासुजान थाना क्षेत्र के हैं।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने हत्या व लूट जैसे संगीन अपराध की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिए बदमाशों की सूची तैयार कराकर इन पर पैनी नजर रखने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने कहा है कि चिह्नित बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों के बारे में पता लगाएं। एक-एक बदमाश की निगरानी की जिम्मेदारी बीट के सिपाही व हल्के के दारोगा को दी जाए। फिर थाना प्रभारी उनका सत्यापन करें। उनके आर्थिक स्त्रोतों, करीबियों, जमानतदारों व शरणदाताओं के बारे में जानकारी जुटाएं। उनकी गतिविधियां गलत प्रतीत होती हैं तो निरोधात्मक कार्रवाई में देरी न करें।

पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को चेतावनी दी है कि जो थानेदार टास्क पूरा करने में असफल रहेंगे वह विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे। एसपी के इस रुख के बाद महकमे में खास चर्चाओं का बाजार गर्म है। महकमे के अंदर से बाहर तक लोगो की अलग -अलग कयास लगाए जा रहे है। जो अपराधियों की संख्या सामने आई है, उसमे हत्या में वांछित- 51,लूट में वांछित 47 अभियुक्त शामिल है।

एसपी सचिन्द्र पटेल कहते है!

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल का कहना है कि हम चाहते है की हमारी पुलिस से किसी प्रकार से किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए इसे लेकर थाना प्रभारियों व थानेदारों को हत्या व लूट के वांछितों की निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। कई बार ऐसा होता है कि अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी न होने पर जमानत पर बाहर आकर फिर वारदातों में लिप्त हो जाते हैं। इसी पर अंकुश लगा कर अपराध पर काबू करने के लिये ऐसे लोगो पर पैनी नजर रखना जरूरी होता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking