News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जाली नोटों के कारोबार के मुकदमें में वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामिया शातिर बदमाश से पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 25, 2024  |  8:27 AM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जाली नोटों के कारोबार के मुकदमें में वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामिया शातिर बदमाश से पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । बीती रात्रि थाना सेवरही क्षेत्र में पुलिस टीम से पच्चीस हजार रुपए के ईनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई है,जिसमे उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया है। घायल बदमाश जाली नोट के कारोबार के मुकदमे में वांछित अभियुक्त था,जिस पर पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। इतना ही नही इस अभियुक्त पर थाना सेवरही,थाना तरयासुजान और तमकुहीराज में गो वंश के तस्करी का मुकदमा पहले से दर्ज है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

जानकारी रहे की बीती रात्रि थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश राय, थाना तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा, थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह व थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत की संयुक्त टीम द्वारा थाना सेवरही क्षेत्र के बहद ग्राम बिनटोलिया आम के बगीचे के पास मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल वाहन आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार बदमाश द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी आत्मरक्षा,प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिनकी पहचान मुस्तकीम पुत्र कलाम सा0 भूलिया अगरवा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से जाली नोट तीस हजार रुपया, उक्त अपराध से अर्जित भारतीय मुद्रा नगद दस हजार रुपया , एक तमंचा नाजायज 315 बोर, चार जिंदा कारतूस नाजायज 315 बोर, दो फायर सुदा कारतूस नाजायज 315बोर,तीन राशि गोवंशीय पशु, दो अदद ठोस लोहा धारदार बाके (भिन्न भिन्न), एक लकड़ी का ठोस ठीहा लगभग गोलाकार, एक रस्सी, एक कीपैड मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट की बरामदगी की गयी है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनांक 23.09.2024 को जाली नोटों के कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दस शातिर अभियुक्तों को जेल भेजा गया था। जिसमें थाना तमकुहीराज मु0अ0सं0 592/2024 में वांछित चल रहे अभियुक्त मुस्तकिम पुत्र कलाम सा0 भूलिया अगरवा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा पच्चीस हजार हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

स्थानीय पुलिस घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।जहा वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking