कुशीनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं के बीच आत्म सम्मान के लिये सूबे में चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिये कुशीनगर में सचिन्द्र पटेल की पुलिल कृत संकल्पित नजर आ रही है। इस क्रम में लगातार जनपद में तरह-तरह की कार्यक्रम का आयोजन कर प्रचार -प्रसार मिशन शक्ति के सम्बंध में गोष्ठी आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में “मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद कुशीनगर की महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों द्वारा थाने पर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के संबंध में गोष्ठी कर महिलाओं,बालिकाओं को 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा तथा 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में एवं आकस्मिकता की स्थिति में उक्त हेल्प लाइन सुविधाओं के सदुपयोग के प्रति जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क”के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी जहाँ पर कोई भी महिला,बालिका अपनी शिकायत नि: संकोच महिला पुलिस के समक्ष दर्ज करा सकती है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…