News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नारी सम्मान,नारी सुरक्षा, को लेकर तत्पर है पुलिस:सचिन्द्र पटेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2021  |  10:08 PM

1,129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नारी सम्मान,नारी सुरक्षा, को लेकर तत्पर है पुलिस:सचिन्द्र पटेल WhatsApp
Responsive image
  • मिशन शक्ति: कुशीनगर पुलिस ने अभियान चलाकर किया जागरूक

कुशीनगर । प्रदेश सरकार की मंशा को सफल बनाने के लिये जनपद कुशीनगर में नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,मिशन शक्ति को लेकर कुशीनगर पुलिस प्रमुख काफी संजीदा है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

सनद हो की अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर,उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के निर्देश के क्रम मे शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में “मिशन शक्ति” के अंतर्गत सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान के क्रम में जनपद कुशीनगर के समस्त थानों पर हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं से सम्पर्क किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया एवं उन्हें विभिन्न हे0ला0 नं0 1076,1090,1098,181,112,102,108 आदि नंबरों की जानकारी दी गयी साथ ही उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों के बारे में जानकारी दी गई।

“मिशन शक्ति” अभियान के इस पहल से छात्राओं , बालिकाओं एंव महिलाओं में आत्मसुरक्षा व स्वावलंबन की भावना का विकास होगा जिससे उनके अंदर और अधिक सशक्त होकर भरपूर आत्मविश्वास के साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु कार्य करने में अभिरुचि उत्पन्न होगी।

महिला पुलिस टीम द्वारा जनपद के इन थानों के ग्राम में भ्रमण कर किया गया जागरूक

थाना तरयासुजान की टीम द्वारा अहिरौलीदान,मुकुन्दछापर, तरयाखुर्द, थाना सेवरही द्वारा सुमही सन्त पट्टी, कसौरा, बरवापट्टी द्वारा ग्राम पुस्करनगर,रामपुर बरहन टोला बरही, अमवाखास, गौरी शुक्ल उचका टोला, दशहवां, थाना विशुनपुरा द्वारा बैकुण्टपुर कोठी, दुधहीबाजार, घुरपट्टी बासगांव, थाना को0 पड़रौना ग्राम जंगल बकुलही, अम्बेटकरनगर नौका टोला, मेनबाजार दक्षिण टोला, थाना कुबेरस्थान द्वारा परसौनी, अमवाबुजुर्ग, बड़गांव, सिंगल जोड़ी थाना जटहाबाजार द्वारा पिपरपाती भैरवगंज तुर्कपट्टी मधुरिया, सोहगं थाना कप्तानगंज द्वारा ग्राम बौलिया, सोनी, कोटवा थाना पटहेरवा द्वारा ग्राम भानपुर, बदुराव,महुअवाकाटा, नवगांवा, रजवटिया, थाना कसया द्वारा ग्राम नरकटिया बुजूर्ग, मुण्डरा रतनपट्टी,बुध्दनगर वार्ड न0 13, थाना हाटा द्वारा अहिरौली तुलादास ,सहबाजपुर, थरुआडीह थाना हनुमानगंज द्वारा ग्राम पनिअहवा, पटलहवां थाना खड्डा द्वारा कस्बा, सिसवा गोपाल, फुनेलीपट्टी, बसडीला, अहिरौली, थाना नेबआ नौरंगिया द्वारा ग्राम सौरहा बुजुर्ग ,सागर गोसाई, पिपरा बुजुर्ग, सरपतही, बुजुर्ग थाना रामकोला द्वारा पपऊर, धनौली खास खोटही, सिंगहा आदि। जनपद की कुल 18 महिला पुलिस टीमों द्वारा सभी थानों के लगभग 60 से अधिक जगहों पर भ्रमण कर सम्पर्क किया गया और महिलाओं/बच्चों को सुरक्षा के भावना का एहसास कराया गया यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी।

स्मरण रहे की जनपदीय पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर तत्पर है। महिला संबंधी अपराध के शिकायत के संबंध में जनपद के सभी थाना पर महिला हेल्पडेस्क बनाया गया जिस पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। त्वरित सहायता हेतु विभिन्न हे0ला0 नं0 1076,1090,1098,181,102,108 आदि नम्बरों पर संपर्क करे। तत्काल पुलिस सहायता के लिए नं0 112 डायल करे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking