कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बुधवार की शाम कसया थाने का निरीक्षण किया।मिली जानकारी अनुसार नेम प्लेट टूटा मिलने पर थाने के दोनों मुंशी विवेक व प्रेम कुमार को 15 दिन पहरा देने का निर्देश दिया।महिला हेल्प डेस्क की कार्यशैली जानने को उन्होंने रजिस्टर में दर्ज महिला फरियादियों के नंबर पर मिलाकर वार्ता की।फरियादियों ने हेल्पडेस्क की महिला कर्मियों की सराहना की। इस पर एसपी ने महिला पुलिस को शाबाशी दी।
थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद एसपी ने अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया।
थाने में एसपी ने एक-एक रजिस्टर का गहनता पूर्वक अवलोकन किया। खराब पड़े आरओ को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया। कांस्टेबल, होमगार्ड व चौकीदारों से परिचय प्राप्त किया। परिसर में चल रहे इंटरलाकिग कार्य को भी देखा। बैरक में रह रहे कांस्टेबलों से भी सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। परिसर में खड़े सीज या लावारिस वाहनों की नीलामी का निर्देश दिया। कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने पर आने वाले पीड़ित की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें। अंत में मातहतों संग बैठक कर उन्हें विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी पूर्ण रखने का निर्देश दिया। सीओ पीयूष कांत राय,चौकी प्रभारी संजय सिंह,शर्मा सिंह यादव,हरेराम यादव,अनिल शर्मा, शिवनाथ, वेदप्रकाश तिवारी,नंदलाल यादव, शेर बहादुर यादव,आलोक,विवेक संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…