News Addaa WhatsApp Group Join करें

18 से 24 अप्रैल के बीच चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का कुशीनगर पुलिस ने किया शुभारंभ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 18, 2022  |  2:41 PM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
18 से 24 अप्रैल के बीच चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का कुशीनगर पुलिस ने किया शुभारंभ

कुशीनगर । परिवहन विभाग का चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को विधायक मनीष जायसवाल और जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । 24 अप्रैल तक संचालित होने वाले सुरक्षा सप्ताह में लोगों को दुर्घटना से बचाव को लेकर जागरूक किया जाएगा।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

मुख्यमन्त्री द्वारा उ0 प्र0 राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की 09 अक्टूबर 2020 को सम्पन्न बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव उ0 प्र0 शासन दुर्गा शंकर मिश्र व यातायात निदेशालय उ0 प्र0 के द्वारा दिनांक 18 से 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाये जानें हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके शुभारम्भ के अवसर पर सोमवार को एक जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे यातायात पुलिस कुशीनगर एवं उपसम्भागीय परिवहन विभाग के तत्वाधान में संयुक्त रुप से कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी रैली को विधायक मनीष जायसवाल, जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात कुन्दन कुमार सिंह, उपसम्भागिय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम, निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा उपस्थित रहे, साथ ही वहीं पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उनको अपने नजदीकी 10 लोगों को इसके प्रति जानकारी देने के लिए शपथ दिलाया गया।

उक्त रैली में शासकीय/प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ सम्भागिय परिवहन विभाग के कर्मी, व परिवहन निगम के कर्मी के साथ साथ टी0आई0 व यातायात पुलिस कर्मी, होमगार्ड के जवान, के द्वारा भाग लेते हुए पम्पलेट, पोस्टर बैनर के माध्यम से आम जन मानस को यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking