News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police News/कुशीनगर: अच्छा कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल राधेश्याम को मिला सम्मान… ADG ने दिया प्रशस्ति पत्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2022  |  11:29 AM

986 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police News/कुशीनगर: अच्छा कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल राधेश्याम को मिला सम्मान… ADG ने दिया प्रशस्ति पत्र
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जोन की पुलिस हर दिन अच्छा काम कर पुलिस महकमे के नाम को चार चांद लगा रही है। ऐसे में जब विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया मानवीय कार्य आला अधिकारियों तक पहुंतचता है तो वही अधिकारी अपने अधिनस्थों को सम्मानित भी करते हैं। जैसा एडीजी अखिल कुमार ने भी किया। दरअसल कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। 
एडीजी अखिल कुमार के मुताबिक इस तरह का सम्मान मिलने से अन्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा साथ ही बेहतर काम करने की भी प्रेरणा मिलेगी। पुलिस जनता के हित में लगातार काम करती है, लेकिन इसके एवज में उन्हें जल्दी कोई रिवार्ड नहीं मिलता। जिसे देखते हुए यह फैंसला लिया गया है कि अब अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार सम्मानित किया जाएगा।
सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी राधेश्याम यादव द्वारा कुशीनगर के थाना तरयासुजान में सर्वोत्तम सेवा देने पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के  अपने बीट में राधेश्याम यादव ने संभ्रांत जनों से निरंतर अच्छे संवाद स्थापित किए हैं।तथा प्राप्त आवेदनों पर सक्रियता से निस्तारण किये गये है व वाटशप के जरिए इनके द्वरा लोगों को जोड़ा गया है। साथ ही बेहतर पुलिस के मामले में भी इनका सराहनीय योगदान रहा है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking