कसया/कुशीनगर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में कोविड – 19 संकट के दौरान बरामद नकली सेनेटाइजर मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्राधिकारी पियुष्कान्त राय के निर्देश पर पुलिस ने अभियुक्तों के घर व अन्य स्थानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है।
ज्ञात हो कि कोविड महामारी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया व नगरपालिका परिषद कुशीनगर को नकली सेनेटाइजर सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ था। नकली सेनेटाइजर मिलने से प्रशासन व चिकित्सा विभाग में भूचाल आ गया था। नकली सेनेटाइजर सप्लाई के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया द्वारा उद्घोषणा कुर्की नोटिस सप्लायर विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. कन्हैयालाल निवासी रामजानकी नगर आर्य चौक भाटपाररानी जनपद देवरिया के विरुद्ध जारी किया। आदेश की तामिला के लिए कसया चौकी प्रभारी एसआई संजय सिंह व दिवान विमलेश द्विवेदी अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता के घर पहुंचे और उनके घर व अन्य जगह नोटिस चस्पा किया एवं मुनादी कराई गई कि अभियुक्त 30 दिन के अंदर सरेंडर नहीं किया तो पुनः न्यायालय द्वारा अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर चिपकाए नोटिस की नगर में काफी चर्चा है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…