खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के गांव बंजारीपट्टी में प्रतिबंधित पशु के मांस की सूचना मिलने पर शुक्रवार की दोपहर खड्डा पुलिस सक्रियता से गांव में पहुंची। हालांकि जांच में मांस नहीं पकड़ा गया।
बंजारीपट्टी गांव में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशु का शिकार करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंच जांच की लेकिन सूचना सही नहीं मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लायी। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उस व्यक्ति को पुलिस ने छोड़ दिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद उसको छोड़ दिया गया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…