हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बिहार के नालंदा जनपद से लगभग पचास साठ की संख्या में मजदूरो को एक ट्रक से संतकबीरनगर एक ईंट भट्ठे पर जा रहे थे कि सुकरौली क्षेत्र के समीप दौडा कर पकड लिया और और माल वाहक वाहन से सवारी ढोने के मामले पर ट्रक को सीज कर दिया।
बुद्ववार दोपहर ग्यारह व बारह बजे बिहार प्रांत के नालंदा जनपद के गाव तीना से इटावा जनपद के जसवन्तनगर निवासी ट्रक ड्राइवर तारिक अली अपने ट्रक संख्या यू पी ८५सीटी०४१८ में लगभग पचास साठ मजदूरो को संतकबीरनगर ईट भट्ठे पर छोड़ने जा रहा था कि दोपहर बारह बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे से पहले पुलिस ने ट्रक को दौड़ा कर पकड कोतवाली लायी और ट्रक को सीज कर दिया गया ।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी मालवाहक वाहन से सवारी ढोने का प्राविधान नहीं है। इसलिए ट्रक को सीज कर दिया गया है।तथा मजदूरों को छोड़ दिया गया है।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…