News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हटाए जाएंगे एक साल से हाईवे के चौकियों और थानों पर तैनात पुलिसकर्मी, एसपी ने सूची बनाने का दिया निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2024  |  6:38 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हटाए जाएंगे एक साल से हाईवे के चौकियों और थानों पर तैनात पुलिसकर्मी, एसपी ने सूची बनाने का दिया निर्देश

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल जिले को अपराध मुक्त करने के लिए नित्य नए प्रयोग करते हुए प्रयास कर रहे है। उनका मंशा रहता है की सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शत प्रतिशत कुशीनगर पुलिस खरा उतरे। उनके नए प्रयोग में हाईवे पर एक वर्ष से तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हाईवे मुक्त करने का है, जिससे हाईवे के रास्ते हो रहे अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

जिले में भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की तैयारी है। अनैतिक कार्यों में लिप्त पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस अफसरों के निर्देश पर हाईवे से जुड़े कोतवाली हाटा, कोतवाली पडरौना, कसया, पटहेरवा, तरयासुजान, सेवरही, नेबुआ-नौरंगिया, खड्डा, तुर्कपट्टी, विशुनपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का इतिहास खंगाला जा रहा है। पता किया जा रहा कि किस पुलिसकर्मी ने कब आमद की, उसके कार्य क्षेत्र में कभी बदलाव हुआ या नहीं। इनकी छवि कैसी है, कार्य-प्रणाली संतोषजनक है या नहीं। थानेदार या बड़े अफसरों को कभी इनकी शिकायत तो नहीं मिली। शिकायत मिली तो किस बात की और इस पर क्या कार्रवाई हुई।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि हाईवे से जुड़े थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त या दायित्वों के प्रति लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। एक साल या इससे अधिक समय से जमे पुलिसकर्मी हटाए जाएंगे।
उन्होंने सर्किलवार अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश जारी किया है,और उन अपराधियों को धर पकड़ करने के लिए विशेष अभियान चलाने का मैप तैयार किया है। जिसको अधिनस्थो के साथ बैठक कर जानकारियों को साझा किया है।वही उनकी गिरफ्तारी के साथ प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के पशु तस्करों के विरुद्ध छेड़े गए मुहिम से जनपद कुशीनगर में काफी हद तक सफलता मिली है। फिर भी उनका मंशा है की पशु तस्करी की परीगमन पर शत प्रतिशत प्रभावी अंकुश लगाया जाए।उनका कहना है की इस मुहिम को अमली जमा पहनाने में हाईवे पर स्थित थानों और पुलिस चौकियों की सतर्कता जरूरी है,तभी पशु तस्करी पर पूर्ण विराम लगाया जा सकेगा। उन्होंने हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों की कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है,साथ ही एक वर्ष से हाईवे पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों की सूची उन्होंने अधिनस्थों से मांगी है,जिससे उनके कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया जाए।

बहरहाल जैसे ही इस निर्देश की भनक अधिनस्थों के बीच पहुंची है,सबके पैर फूलने लगे है,लेकिन एसपी की इस प्रयोग का परिणाम कितना सफलता दिलाता है यह समय की गर्व में है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking