News Addaa WhatsApp Group

“धाकड़” धवल के राज में जमकर गरजी कुशीनगर पुलिस की बंदूक! साल 2023 में 52 मुठभेड़ में 74 अपराधियों को बनाया लग्डा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 31, 2023  |  12:17 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“धाकड़” धवल के राज में जमकर गरजी कुशीनगर पुलिस की बंदूक! साल 2023 में 52 मुठभेड़ में 74 अपराधियों को बनाया लग्डा
  • पढ़े कुशीनगर पुलिस के सालभर के एनकाउंटर पर न्यूज अड्डा की खास रिपोर्ट

कुशीनगर। जिले में धवल जायसवाल के अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस की बंदूक साल 2023 में अपराधियों पर जमकर गरजी है. आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संदेश पर “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस खरा उतरी है। आईपीएस धवल जायसवाल द्वारा जिले का कमान सँभालने के साथ ही जिले का कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का प्राण लिया गया था और उनके कार्यकाल के शुरुवाती दिनों से ही सभी अपराधियों को ये साफ़ पता चल गया था की अगर वो अपराध करेंगे तो ठोक दिए जाएँगे, उनके कार्यकाल के लगभग दो साल गुजर जाने के बाद भी कुशीनगर जिले के पुलिस कप्तान “धाकड़” धवल का मन नहीं बदला है, वह अपने फैसले पर अडिग हैं और लगातार हो रही कार्यवाही उदाहरण है। एसपी धवल जायसवाल का मानना है कि गुंडे बदमाशों का स्थान समाज में नहीं जेल में होना चाहिए. ताकि जनता में पुलिस के प्रति छवि साफ-सुथरी हो और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें. इसी के साथ ही अपराधियों में पुलिस का इतना खौफ होना चाहिए कि वह कोई अपराध करने से पहले 10 बार सोचें.पुलिस कप्तान आईपीएस धवल जायसवाल ने अपने सेवाकाल के दौरान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी. उनका मानना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए ताकि आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें और उनके इस सोच को प्रमाणित करता है साल 2023 में हुई पुलिसिया कार्रवाई जिसका एक हिस्से पर आज हम चर्चा करेंगे, जानकारी के अनुसार साल 2023 में अपराधि‍यों और पुलिस के बीच हुए 52 मुठभेड़ में 74 अपराधियों को पुलिस ने अपने गोली का निशाना बनाया है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

साल 2023 में कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल के अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस द्वारा की गयी इन 52 मुठभेड़ में सबसे ज्यादा 36 मुठभेड़ गौ-तस्करो से हुई जिसमे पुलिस ने 49 गौ-तस्करो को अपने गोली से निशाना बना कर घायल किया जबकि इसी कार्यवाही के दौरान 21 अन्य गौ-तस्कर गिरफ्तार हुए. मुठभेड़ में दूसरे स्थान पर नकबजनी/चोरी से जुड़े अपराधी रहे जिनके साथ पुलिस ने 05 मुठभेड़ किये जिनमे 12 अपराधी पुलिस के गोली से घायल हुए वही इस कार्यवाही में नकबजनी/चोरी से जुड़े 07 अन्य अपराधी भी पुलिस गिरफ्त में आये. इतना ही नहीं पुलिस ने वाहन चोरी, शराब तस्करी, बलात्कार, हत्या, लूट एवं ठगी का अपराध कारित करने वालो से भी मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाला और क्रमसः तीन वाहन चोर, एक तस्कर, एक बलात्कारी, दो हत्या से जुड़े मामलो में वांछित, पांच लुटेरे व एक ठग को पुलिस ने गोली दागी और घायल किया जबकि इन मुठभेड़ के दौरान इनके 13 साथियों को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया।

मतलब “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने बीते 12 महीने में कुल 52 मुठभेड़ किये जिसमे कुल 115 अपराधियों को गिरफ्तार किया इनमे 74 अपारधी पुलिस के गोली से घायल हुए साथ ही पुलिस को इनके पास से 88 असलहे (कट्टा), 247 कारतूस तथा 11 चाकू बरामद किये।

साल 2023 में हुए पुलिसिया कार्यवाही का अगला किस्त कल!

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking