News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दल बदल और विरोध के स्वर से चढ़ा सियासी पारा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 13, 2022  |  6:05 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दल बदल और विरोध के स्वर से चढ़ा सियासी पारा

जटहा बाजार/कुशीनगर । नामांकन की अंतिम तिथि के बाद शुक्रवार को दावेदारी का शोर भले ही थम गया हो, लेकिन दल-बदल व विरोध के स्वर से चढ़े सियासी पारा में चुनावी चाल तेज होती दिख रही है। अब विरोध सड़क पर दिखने लगा है तो पाला बदल के बाद आमने-सामने हुए उम्मीदवारों की जोरआजमाइश भी दिखने गली है। भाजपा, सपा और कांग्रेस में यह कुछ अधिक ही देखने को मिल रहा है।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

चुनाव में जिले में सबसे पहला सियासी विरोध फाजिलगनर विधानसभा में देखने को मिला, जहां स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट मिलने के बाद इलियास अंसारी के समर्थक सड़क पर उतरे। पहला पाला बदल भी यहीं पर हुआ और साइकिल छोड़ इलियास हाथी पर सवार हो लिए। रामकोला में सपा के शंभू चौधरी भी साइकिल छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिए। सपा से बगावत कर खड्डा में विजय प्रताप कुशवाहा दल बल के साथ चुनाव मैदान में उतर गए। तमकुहीराज में सपा में प्रत्याशी चयन को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तक ऊहापोह की स्थिति रही। दल बदल और विरोध भाजपा और कांग्रेस के पाले में भी दिखा। पडरौना में अंशुमान बंका ने भाजपा का साथ छोड़कर निर्दल ताल ठोंक दी कसया में कांग्रेस पदाधिकारी सड़क पर उतर आए और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए टिकट बंटवारे में कैडर कार्यकर्ताओं को तरजीह न देने की बात कही। केंद्रीय नेतृत्व से उनको पद से हटाने तक की मांग कर डाली। नामांकन के पहले तक चले इन राजनीतिक खेल ने जिले के सियासी तापमान को गरम करने का कार्य किया तो यह भी संदेश दिया कि चुनाव में विरोध के स्वर और मजबूत हो सकते हैं। पाला बदलने वाले प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में यह पारा और ऊपर चढ़ेगा और सियासी तापमान चरम पर होगा। दूसरी ओर चुनाव में जीत के लिए राजनीतिक दल इस विरोध के स्वर व पाला बदल को लेकर डैमेज कंट्रोल में पूरी ताकत से जुट गए हैं।

अजित यादव/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking