News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा समझ से परे…..राहगीरों को हमेशा सताता रहता है डर,सड़क दुर्घटना का न हो जाए शिकार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 3, 2023  |  7:52 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा समझ से परे…..राहगीरों को हमेशा सताता रहता है डर,सड़क दुर्घटना का न हो जाए शिकार WhatsApp
Responsive image
  • अर्जुनहा -शिवपुर मार्ग टूटकर गड्ढे में तब्दील,राहगीर परेशान

साखोपार/कुशीनगर। जिला मुख्यायल को जोड़ने वाली अर्जुनहा -शिवपुर मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुकी है।जगह जगह सड़को में बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।रोजाना उक्त मार्ग से लोग जिला मुख्यालय,जिला अस्पताल सहित कसया पडरौना का सफर करते हैं।तो वही इसी मार्ग पर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षु भी आते हैं।सभी को सड़क टूट कर गढ्ढे बन जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा इन्हें सड़क के गड्ढो से दुर्घटना होने का डर भी सताता रहता है।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

इस पर क्षेत्र के लोगों ने कुछ इस तरह से अपनी प्रकिया दी है।क्षेत्र के गांव बाजूपट्टी निवासी एडवोकेट नवनीत यादव का कहना है कि रोजाना इसी मार्ग से जिला एवं सत्र न्यायालय जाना पड़ता है।काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है।समझ नहीं आता है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा है।क्षेत्र के दुर्गवलिया टोला बरवापट्टी निवासी रामजीत गुप्ता ने कहा कि सड़क पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गयी है।उक्त सड़क पर मोटरसाइकिल से चलने पर कमर में दर्द उत्पन्न हो जा रहा है।जिम्मेदारो को चाहिए कि सड़क को अविलंब बनवाना शुरू कर दें।बंजारापट्टी निवासी सेफ्टी इंस्टीट्यूट संचालक अशफाक आलम का कहना है कि इसी मार्ग से रोजाना सेवरही जाना होता है,जितना परेशानी सेवरही पहुँचने में नहीं होती है उतना शिवपुर पहुँचने में हो जाती है।हमेशा डर सताता है कि सामने से आ रहे वाहन गड्ढो में गिरकर अनियंत्रित न हो जाए और हम सड़क दुर्घटना का शिकार न बन जाये।बंजारापट्टी निवासी दसवीं का छात्र शेख अब्दुल समद का कहना है कि इसी मार्ग से रोजाना महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया में हम सैकड़ो छात्र पढ़ने जाते हैं।

रोजना किसी की न किसी की साइकिल पंचर हो जाती है।बराबर साइकिल ठीक करवानी पड़ती है।टूटी सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है।बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से और दिक्कत होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking