News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar power cuts/कुशीनगर: अंधाधुंध बिजली कटौती से बेहाल उपभोक्ताओं ने इंटरनेट मीडिया पर बनाई घड़ी, खूब हो रही वायरल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2022  |  10:46 AM

1,272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar power cuts/कुशीनगर: अंधाधुंध बिजली कटौती से बेहाल उपभोक्ताओं ने इंटरनेट मीडिया पर बनाई घड़ी, खूब हो रही वायरल!

कुशीनगर। नगर और तहसील क्षेत्र में अंधाधुंध अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, इससे लोग बेहाल हैं। अधिकारियों से शिकायत की तो ऊपर से ही कटौती होने की बात कह दी गई। हालांकि उपभोक्ताओं की नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे होने वाली कटौती को आसान तरीके से समझाया है। अधिकारियों के संज्ञान में भी यह घड़ी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आ चुकी है। उपभोक्ताओं का तर्क है कि हर घंटे तय है कि बिजली की कटौती होगी और एक घंटे बाद ही बिजली आएगी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

कुशीनगर के कई मीडिया ग्रुपों में बिजली कटौती को लेकर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। इसमें हर घंटे होने वाली कटौती को समय वाले स्थान पर लिखा गया है। उदाहरण के तौर पर दोपहर 12 बजे बिजली आई और दोपहर एक बजे बिजली गई। दोपहर दो बजे बिजली आई और दोपहर तीन बजे बिजली गई .. यही लिखा हुआ है। मजेदार बात तो यह है कि बिजली निगम की तरफ से बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन भी उठते नहीं। अधिकारी व्यवस्था सुधारने के बजाय यही तर्क दे रहे हैं कि शहर में लाखो उपभोक्ता हैं। बिजली की कटौती होते ही अचानक फोन अधिक आते हैं, इस वजह से फोन व्यस्त आने लगता है।

जिले में बिजली संकट दिन-प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है। जनता भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त है। प्रदेश की मौजूदा सरकार की निष्क्रियता और लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
-प्रवीन, उपभोक्ता

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking