News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाल किया गया सप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2023  |  3:00 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाल किया गया सप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ
  • प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में निकाली गई प्रभात फेरी

कुशीनगर। गांधी जयंती व स्वच्छता जागरूकता अभियान के दृष्टिगत में मदन मोहन, प्रभारी जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में व रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख-रेख में जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को सम्मिलित करते हुए दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

आपके लिए और..- इंस्टाग्राम का इश्क पड़ा भारी! 20 दिन की ‘आशिकी’ का...

प्रभात फेरी का शुभारम्भ मदन मोहन, प्रभारी जिला जज द्वारा एवं रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव, रविन्द्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, डा० रामजियावन मौर्य बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना से आरम्भ होकर रविन्द्र नगर चौराहा होते हुए सरस्वती चौक से विकास भवन कलेक्ट्रेट रास्ते से होते हुए जिला खेल स्टेडियम में पहुॅचा। तत्पश्चात रवि कुमार निषाद क्रिडाधिकारी कुशीनगर द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में इच्छुक छात्र-छात्राओं द्वारा 5 कि.मी. व छात्राओं द्वार 3 कि.मी. दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़े बच्चों में धमेन्द्र चौहान 5 किमी व छोटे बच्चों में हसनैन 5 किमी एवं बड़ी लड़कियों में सरिता निषाद 3 किमी में एवं गुन्जन गुप्ता 3 किमी में प्रथम विजेता रहे। सभी वर्गों में शीर्ष 6 विजेताओ को प्रभारी जिला जज एवं अपर जिला जज,बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मिलित रूप से पुरस्कृत कर प्रभात फेरी का समापन किया गया।

प्रभात फेरी में शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज/एफ०टी०सी०, प्रशान्त कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विजय कुमार वर्मा अतिरिक्त सिविल जज सी०डि०, रामेश्वर दयाल सिविल जज सी०डि० एफ०टी०सी०, स्वाती वर्मा सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी० एवं रवि निषाद क्रिडा अधिकारी, संजय कुमार शाही अध्यक्ष बार एसोसिएशन कुशीनगर, मिथिलेश कुमार दीक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता, राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, मारकण्डे यादव, रविन्द्र नाथ कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व दीवानी नयायालय कुशीनगर के समस्त कर्मचारीगण व काफी संख्या में छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking