News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सुविधा सावित्री हॉस्पिटल में

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 17, 2022  |  6:34 PM

1,008 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सुविधा सावित्री हॉस्पिटल में WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा के नगर पंचायत सुकरौली में न्यू सावित्री हॉस्पिटल पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने फीता काटकर किया। इस मौके पर हाटा विधायक मोहन वर्मा भी रहे मौजूद।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जन आरोग्य योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसको हाटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में संचालित न्यू सावित्री हॉस्पिटल में शुभारंभ किया गया। साथ ही हाटा तहसील क्षेत्र का पहला आयुष्मान भारत योजना में सम्मिलित हॉस्पिटल होगा। जिससे गरीब और लाचार लोगों को इस सेवा को लेने के लिए बाहर जाना पड़ता था। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और धन की हानि होती थी। लेकिन अब न्यू सावित्री हॉस्पिटल में यह सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा हाटा क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड धारक न्यू सावित्री हॉस्पिटल पर पांच लाख तक की निशुल्क दवा करा सकेंगे। साथ ही इस योजना का लाभ देने वाला यह हाटा क्षेत्र का पहला हॉस्पिटल है। जिसमें यह सुविधा लागू किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह व संचालन मंजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर अहिरौली मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय,रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता , आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार,कुणाल राव, आनंद वर्मा, सन्तोष श्रीवास्तव , ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, बाबुनन्दन सिंह, भागवत चौहान,वरुण जायसवाल, भोला चौहान, राजेश गुप्ता, विकास तिवारी, दिनेश सिंह, संजीव, जायसवाल, पतरु मद्धेशिया, अष्टभुजा श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। न्यू सावित्री हॉस्पिटल के संचालक रविश सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking