News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 15 जून को होने वाली बी0एड0 प्रवेश परीक्षा 2023 के सम्बन्ध में तैयारी बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2023  |  8:03 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 15 जून को होने वाली बी0एड0 प्रवेश परीक्षा 2023 के सम्बन्ध में तैयारी बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । उ0 प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 दिनांक 15 जून 2023 को को सुचारू शुचितापूर्ण निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संचालित कराये जाने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, पर्यवेक्षक, केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

अपर जिलाधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्राध्यक्षों को उनके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में सभी पहलुओं पर आवश्यक जानकारी दी गयी, तथा परीक्षा के समय कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम से मोनिटरिंग किये जाने की भी जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 16 केंद्रों पर उक्त परीक्षा सम्पन्न कराई जानी है, जिस हेतु कुल 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 04 जोनल मजिस्ट्रेट, 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 08 केंद्र प्रतिनिधि की डियूटी लगाई गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार द्वारा परीक्षा के दौरान पर्याप्त फोर्स की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी को अधिक फोर्स की आवश्यकता पड़ती है तो उसे भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की समस्या आती है तो सीयूजी न0 पर कॉल करेंगे तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा।जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम है, उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर किये जाने वाले व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, परीक्षार्थियों के इंट्री के समय फोटो मिलान, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, हैंडपंप, विद्युत, प्रश्न पत्रों के खोले जाने , नकल करते हुए परीक्षार्थि को पकड़े जाने पर क्या कार्यवाही करने हैं, अनुपस्थिति विवरण, कक्ष निरीक्षकों को दिए जाने वाले निर्देश, 500 मीटर की परिधि के फोटो कॉपी मशीन बंद रखने सहित सभी आवश्यक जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा में गलत उत्तर लिखने पर अंक माइनस किया जाएगा।

इस अवसर पर परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी प्रधानाचार्या उदित नारायण पीजी कॉलेज द्वारा भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित समस्त केंद्राध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking