पडरौना/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा मंगलवार को आकांक्षात्मक विकासखंड विशुनपुरा के सभागार में शासन द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं की प्रस्तुतिकरण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी के समक्ष सर्वप्रथम ग्राम प्रधान गंभीरिया बुजुर्ग,हिरनही,नरचोचवा, बालकुड़िया आदि ने बारीबारी से अपने ग्राम सभा में हुए शासन की विकासपरक योजनाओं के अंतर्गत रामघाट मंदिर के सौंदर्यीकरण बांसी नदी की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण ग्राम सभा में बने शौचालय,पंचायत भवन तथा उसके अंदर बने जनसेवा केंद्र,मनरेगा पार्क,वृहद पुस्तकालय,आरआरसी सेंटर तथा कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के बारे में बताया। ग्राम प्रधान गम्भीरिया बुजुर्ग द्वारा अपने यहां बने बुद्धा मनरेगा पार्क के बारे में बताया तथा उसे योग स्थल के रूप में विकसित करने हेतु चल रही कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। ग्राम प्रधान हिरनही ने आरआरसी सेंटर के बारे में बताया जहां खाद बनाया जाता है एवं वृहद पुस्तकालय जहां नित दिन बच्चों का पठन-पाठन होता है एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को मिले आवास के बारे में भी बताया, ग्राम प्रधान ने अपने यहां बने मिनी स्टेडियम के बारे में बताया तथा ग्राम सभा की साफ-सफाई,पथ प्रकाश जिम की व्यवस्था,अमृत सरोवर एवं वृहद वृक्षारोपण के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसी प्रकार ग्राम प्रधान बलकुड़िया द्वारा भी कराए गए शासन के विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने बताया कि हमारे यहां 99.07% पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत है जो कि सराहनीय है। बैठक में आईसीडीएस बाल विकास तथा महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कुपोषण से ग्रसित बच्चों एवं महिलाओं के लिए 15 दिन की खाने की पूरी सुविधा के बारे में समस्त उपस्थित जन को बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा के एमओआईसी ने गर्भवती महिलाओं की जांच हफ्ते में दो दिवस बुधवार एवं शनिवार के बारे में बताया उन्होंने बताया कि सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए एएनएम एवं आंगनवाडी ग्राम सभा में भी बैठती हैं, जिसमें महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया जाता है एवं गर्भवती महिलाओं को जांच कर आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी दी जाती है। एनीमिया से ग्रसित महिलाओं की जांच के संबंध में बताया कि वह सीएचसी या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवा सकती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारे यहां ट्रांजिशन 100% है गणित में बच्चे अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं टेस्टबुक बच्चों को फ्री में दी जा रही है तथा समस्त अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों का होमवर्क जरूर चेक करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ में धान व मक्का का बीज का वितरण 8110 हेक्टेयर के लिए किया जा चुका है।पशुपालन अधिकारी ने शासन के अंतर्गत चल रहे तीन कार्यक्रम के बारे में बताया प्रथम पशुओं का टीकाकरण द्वितीय कृत्रिम पशु गर्भाधान तथा गौ आश्रय से संबंधित जानकारी दी गई, उन्होंने बताया आईआरडीएफ योजना के अंतर्गत नया पशु चिकित्सालय स्वीकृत हुआ है जो जल्दी बनकर तैयार होगा जिस पर जिलाधिकारी ने उसे जल्द पूरा करने हेतु निर्देश दिया। जिला उद्यान अधिकारी ने माइक्रो इरिगेशन सिस्टम के बारे में बताया इसके अंतर्गत 80% तक सब्सिडी दी जाती है । डीसी मनरेगा ने शासन द्वारा चल रही जल संचयन तथा जल संरक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया उन्होंने कहा कि हमारे यहां अकुशल श्रमिकों को रोजगार दिया जाता है जिनकी सहायता से अभी तक 27 अमृत सरोवर बनाया जा चुका है,पांच मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण में से 2 मियांवाकी पद्धति से वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण हो चुका है, 3 वृक्षारोपण 15 अगस्त को तक होगा तथा मिनी स्टेडियम का कार्य भी तेजी से पूर्ण हो रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण तथा मिनी स्टेडियम का कार्य समय से शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील किया की जिस ग्राम सभा में पोखरी खुदवाने का कार्य चल रहा है तो उसे तेजी से कार्य पूर्ण करें, ताकि जल संचयन के साथ साथ जल संरक्षण भी हो सके । एलडीएम ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जीवन ज्योति बीमा, योजना तथा सरकार द्वारा उपलब्ध ऋण योजना के बारे में बताया। योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिया । जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि 81 ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का कार्य पूर्ण है ,जन सेवा केंद्र के लिए चार लाख की धनराशि आवंटित की गई है। 81 के सापेक्ष 64 ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र सक्रिय है 17 और असक्रिय अवस्था में है जिन पर कार्य चल रहा है ,जिस पर जिलाधिकारी ने 100% लक्ष्य हासिल करने हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया। डीपीआरओ ने समस्त ग्राम प्रधानों से अपील किया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत वे अपने ग्राम सभा में शौचालय की मरम्मत और उसका रिट्रोफिटिंग जरूर करवाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता एवं अपात्रता के बारे में भी जानकारी दें जिनके पास शौचालय नहीं है वह तत्काल अपना पंजीकरण करवाएं। ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने रामघाट,बांसी नदी का पुनरुद्धार जलकुंभी की सफाई करवाने जैसे साफ सफाई अभियान चलाने के लिए के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल देते हुए कहा कि बुधवार और शुक्रवार को बच्चे व महिलाएं नजदीकी सीएचसी पर जाकर अपना एनीमिया चेक कराएं एवं आवश्यकता अनुसार दवाई ले उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि वह अपने ग्राम सभा की महिलाओं एवं बच्चों को मातृत्व सुरक्षा योजना के लिए जागरूक करें ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाएं और भविष्य में होने वाली भयंकर बीमारियों से बच सके। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय का कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए एमओआईसी को रेगुलर चेकअप के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से संवाद के दौरान वहां की जन समस्याओं के बारे में पूछा,जिसमें पंचायत भवन जर्जर तथा चिकित्सालय की की शिकायत मिली जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। ग्राम प्रधान खजुरिया ने पुलिस प्रशासन के सहयोग न मिलने की शिकायत की, जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि वह सरकारी कार्यों में ग्राम प्रधानों का सहयोग करें । ब्लॉक प्रमुख ने मठिया शाखा पर बने बंधे के टूटने की शिकायत की जिससे सैकड़ों एकड़ जमीन व फसल नुकसान होती है जिस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान 81 ग्राम पंचायत में 35 ग्राम पंचायत के महिला प्रधान को सम्मिलित होने हेतु निर्देशित किया उन्होंने कहा आकांक्षात्मक विकासखंड विशुनपुरा को प्रेरणात्मक विकासखंड विशुनपुरा बनाना है। जिस में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है उन्होंने कहा कि जो खेल के मैदान या पार्क बनाए गए हैं उसमें योगा का सेशन शुरू करने हेतु सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया ।बैठक के अंत में बिशुनपुरा विकासखंड में अगस्त के अंत में रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा युवक/युवतियां सम्मिलित हो।
हम सबको मिलकर आकांक्षात्मक से प्रेणानात्मक बिशुनपुरा विकास खंड को बनाना है। सोशल एक्टिविटी से लोगों को जागरूक करें तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर बने जन सेवा केंद्र पर सभी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवाएं एवं आगामी बैठक में महिला ग्राम प्रधानो की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम हिरनही मे स्वच्छ भारत मिशन में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निर्मित आर०आर०सी० सेंटर फिल्टर चैंबर, शिल्ट, नाली आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बनाए गए खाद की बेचने की व्यवस्था,मनरेगा पार्क के बारे में ग्राम प्रधान से पूछा जिसपर ग्राम प्रधान द्वारा खाद विक्रय के बारे में बताया गया तथा ग्राम सभा की खाली पड़ी भूमि के कब्जे के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिसपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार पडरौना को पैमाईश कराकर कब्जा मुक्त कराने हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जल जीवन मिशन अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया जिसके अंतर्गत जल निगम अभियंता से कार्य की प्रगति के बारे में,पाइपलाइन कितना बिछा है,तथा कितने जगह लिक है व काम समाप्ति के बारे में पूछा जिसपर संबंधित अधिकारी ने बताया की 16 किमी पाइप बीछना है,पाइप डालने का कार्य पूर्ण हो गया है, लिकेज 3 जगह है तथा पूरा काम 3 से 4 महीने के अंदर पूर्ण कराने की कोशिश करेंगे जिसपर जिलाधिकारी ने कार्य संबंधित अधिकारी को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…