News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांग को लेकर विधायक को सौपा ज्ञापन

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 14, 2023  |  7:51 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांग को लेकर विधायक को सौपा ज्ञापन

कप्तानगंज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के विकास खण्ड कप्तानगंज व रामकोला के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्रीय विधायक के कार्यालय पर 18 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से अविलम्ब निराकरण करने की अपील की।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कुशीनगर, के विकास खण्ड कप्तानगंज के प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मुकुन्दं देव सिंह,मंत्री महेन्द्र प्रसाद,व विकास खण्ड रामकोला के ब्लाक के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, मंत्री अमित श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड को उनके कार्यालय पर विभिन्न मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाली,राज्य कर्मचारीयों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार को अवकाश,प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति/तैनाती सहित अन्य मांगों को लेकर के ज्ञापन सौंपते हुए प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की भांति चयन वेतनमान में 12 बर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान आदि 18 सूत्रीय मांग पत्र के अनुसार अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार से बार बार अनुरोध किया चा चुका है। परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मांगों के निराकरण के संबंध में कोई ठोस पहल न किये जाने से प्रदेश का शिक्षक समुदाय अत्यन्त क्षुब्ध व आहत हैं। साथ ही साथ कतिपय विभागीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा रहा है। जिससे बेसिक शिक्षा एवं शिक्षकों की छबि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी के साथ शिक्षकों की मांगों को आप के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाकर कर निराकरण का शिक्षक संघ द्वारा अपील किया जा रहा है।

इस दौरान बलराम चौहान, अखिलेश ,भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित सहित शिक्षक उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking