कसया/कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का उद्घाटन व लोकार्पण के उपरांत एयरपोर्ट पर उपस्थित सम्मानित जनता, देशी विदेशी मेहमानों व उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करतें हुए कहा कि कुशीनगर की जनता इस एयरपोर्ट के लिये काफ़ी समय से प्रतीक्षा किया है आज आप का यह सपना साकार होगया l प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली व पूज्य स्थली है यहाँ भारत के अलावा देश दुनिया के लिये आस्था केंद्र है इस लिये यहाँ देश विदेश के लोग आते जाते है और यहाँ पर्यटको को आने जाने मे असुविधा होती थी, लेकिन आज इस हवाई अड्डा के शुभारम्भ होते ही तमाम देशो व भारत के दूर दराज के लोगो को आने जाने मे सुलभता होंगी l श्रद्धा को अर्पित है l श्री लंका एयरलाइन्स का यहाँ आना बड़े गर्व की बात है l आज महा बाल्मीकि जयंती है जो हमारे लिये अतिमहत्त्वपूर्ण और गौरवान्वित होने वाला क्षण है l श्रीलंका से आये मेहमान स्वरुप महामहिम राष्ट्रपति गोत बाया राज पछे और वहां से आये सभी मेहमान का इस गौरव समय मे आना हमारे लिये ऐतिहासिक और गौरव की बात है
लोकार्पण उद्घाटन समारोह को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने भी सम्बोधित किया l इस अवसर पर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, सहित कई केंद्रीय व उत्तर प्रदेश के मंत्री तथा कई जनपदों के सांसद, विधायक व बीजेपी कार्यकर्ताओ के साथ साथ श्रीलंका देश से आये मेहमान,बौद्ध भिक्षु व गण मान्य लोग उपस्थित रहे l
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…