News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना हो रहा साकार- अनिल प्रताप राव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 14, 2022  |  7:19 PM

412 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना हो रहा साकार- अनिल प्रताप राव
  • इसका समुचित उपयोग करने से मेधा शक्ति का विकास होगा-राकेश जायसवाल
  • स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज में स्मार्ट फोन बितरित

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज धुरिया में डीजी शक्ति पोर्टल योजना के तहत महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के 41 छात्र व छात्राओं में स्मार्ट फोन बितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है और उसे संवार रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी । 

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार जायसवाल ने मोबाइल को लेकर सचेत करते हुए कहा कि यह मोबाइल बहुत सारी खूबियों से भरा है। इसके कुप्रभाव भी हैं। इसका समुचित उपयोग करने से मेधा शक्ति का विकास होगा। राजकीय इंटर कालेज पड़रौना के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि सरकार ने आपको डीजी शक्ति पोर्टल योजना के तहत मोबाईल दिया है, इसका सदुपयोग करें। अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्रबन्धक अमर प्रकाश राय ने छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ ध्रुव राय व संचालन कार्यालय अधीक्षक राजन कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान संरक्षक गौरव राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, संतीश त्रिपाठी, रोहित यादव, रजनीश यादव, पूर्व प्रधान नंदलाल यादव, देवीदीन प्रसाद, दिलीप सिंह, रामाशीष सिंह, रितिका यादव, खुशी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking