हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को मोतीचक विकास खंड के सभागार में रामकोला,कप्तानगंज एवं मोतीचक विकासखंड के ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाएं रखने के लिए संवेदनशील मतदेय स्थलों की समीक्षा के क्रम में यह बैठक बुलाई गई है।सबसे पहले कोरोना महामारी से निपटने के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण कराया जाय,मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं शौचालय, पानी, विद्युत, फर्नीचर,भवन मे दरवाजा व खिड़की आदि व्यवस्थाओं को ग्राम प्रधान समय रहते ठीक करा दे,साथ ही विगत वर्षों में संवेदनशील रहे मतदेय स्थलों का क्रमवार अजीजनगर,अरकपुर, मंसूरगंज,बोदरवार,भड़़सर खास, मथौली,सिरसिया,लक्ष्मीपुर सहित दर्जनों गांव के प्रधान गणों को बुलाकर समीक्षा किया कि आखिर में किन कारणों से यह मतदान स्थल संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों की सूची में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि 2022 में संपन्न होने वाला विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता में है इसके लिए असामाजिक तत्व के विरुद्ध कार्यवाही निश्चित है। समय रहते मतदेय स्थानों पर अशांति फैलाने वाले लोगों के बारे में हमें अवगत कराना ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाया जा सके। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज अनुपमा जायसवाल ने कहा कि निष्पक्ष वह शांतिपूर्ण चुनाव के लिए शासन प्रशासन कटिबद्ध है। कार्यक्रम को डीपीआरओ अभय कुमार यादव,डीडीओ आर एस गौतम,बीडीओ मोतीचक सुशील कुमार सिंह, बीडीओ कप्तानगंज प्रवीण शुक्ला भी संबोधित किये। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, बैठक का संचालन एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार ने किया,एडीओ पंचायत अनवारूल हक सिद्दीकी,विजय कुशवाहा,गंगा मद्धेशिया,अरविंद सिंह,बृजेश उपाध्याय,अकमल भाई, बांके सिंह,वीरेंद्र सिंह, अनवर,प्रियका सिंह उग्रसेन चौहान,राजकुमार चौहान, डॉ मृत्युंजय कुमार आदि सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक उपरांत जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर में एक आम का पौधा लगाया इस दौरान हाटा रेंजर राजेश कुमार कुशवाहा नूर अहमद तकनीकी सहायक आदि लोग मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…