News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हेल्प डेस्क के माध्यम से सस्याओं का समाधान किया जा रहा- डॉ. सोमेन्द्र तोमर 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2022  |  9:10 PM

383 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हेल्प डेस्क के माध्यम से सस्याओं का समाधान किया जा रहा- डॉ. सोमेन्द्र तोमर 
  • ऊर्जा एवं वैकल्पिक राज्य मंत्री ने कसया के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से की वार्ता l 
  • राज्य मंत्री ने किया कसया बिजली घर का निरिक्षण, खामियों को दूर करने का दिये निर्देश l 

कसया/कुशीनगर। नगर के गाँधी चौक स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में ऊर्जा एवं वैकल्पिक राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी को विद्युत व्यस्था सुदृढ बनाने के लिए धन्यबाद। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ऊर्जा मन्त्री एके शर्मा के निर्देश पर 12 से 19 सितंबर तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया है तथा  प्रत्येक 33/11 बिजली घर पर हेल्प डेस्क के माध्यम से सस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

बीते दिन समाधान दिवस पर आये 30 प्रार्थना पत्रों में 27 का निस्तारण कर दिया गया था, जबकि  बाकी का आज मंगलवार को किया गया। प्रदेश में 2017 के पहले विद्युत नजर नहीं आती थी, लेकिन अब सरकार और विद्युत विभाग हर क्षेत्र में बिजली  पहुंचा रही है। मुझे पूर्वांचल की विद्युत व्यवस्था सुदृढ करने की जिम्मेदारी मिली है। जिसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से समस्याओं को दूर किया जा रहा है। शहरों में बांस बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है और खड्डा में लगे आक्सीजन प्लांट विद्युत के अभाव में चालू न होने के जबाब में कहा कि जो भी शिकायत होगी अधिकारियों से वार्ता कर दूर की जाएगी। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि दो साल कोविड के चलते सरकार ने काफी सतर्कता से काम किया है। बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मामले में पूछने पर कहा कि ममता सरकार एक मिशन के तहत लोगों को परेशान कर रही है।श्री तोमर ने कसया बिजली घर का निरिक्षण भी किया और अधिकारियो से वार्ता कर खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया l

इस दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता, जेई व बिजली विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियों के साथ ही  भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, अमिय कुमार गुप्ता, विनोद गिरी, अनिल प्रताप राव, कृष्ण कुमार जायसवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking