News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के प्रो. रोहित को राज्यपाल ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2021  |  4:31 PM

805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के प्रो. रोहित को राज्यपाल ने किया सम्मानित

कुशीनगर। जिले के कसया क्षेत्र के सिधावें निवासी प्रो. रोहित तिवारी को मदन मोहन मालवीय प्राद्यौगिकी विश्वविद्यालय में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया| प्रो. रोहित ने अपने पीएचडी पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के उभरते हुए फील्ड क्लाउड कंप्यूटिंग में शोध किया है, जिसका उपयोग करके कम से कम कीमत में क्लाउड सर्विसेज को ख़रीदा जा सकता है |

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

अपने पीएचडी के दौरान प्रो. तिवारी ने चार शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित किया गया है। जिसका उपयोग अन्य शोधार्थी कर रहे है | उनका एक शोध पत्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय के नंबर दो अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है | रोहित ने अपनी दसवीं के पढ़ाई 2007 में कसया के ब्राइट चिल्ड्रेन्स अकेडमी से की, जबकि बारहवीं के पढाई जी एन नेशनल पब्लिक स्कूल से 2009 में पूरा किया | इसके बाद वो बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्राद्यौगिकी संस्थान झाँसी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक के पढ़ाई 2013 में किया | 2015 में राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल के साथ एमटेक किया | एक साल तक आईटी सेक्टर में सॉफ्टवेयर एवं फॉउन्डिंग इंजीनियर के पद में काम किया। फिर वर्ष 2016 से मोहन मालवीय प्राद्यौगिकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है | 2017 से पीएचडी पार्ट टाइम में करते हुए 2021 में उन्होंने ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की | डॉ रोहित अब आम लोगो का जीवन में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से कैसे सरल बनाया जाये उसपे काम कर रहे है और जल्द ही वो दैनिक मजदूरों के लिए एक एप्लीकेशन बना रहे है, जिससे उन्हें घर बैठे से नौकरी मिल जाये को लांच करेंगे |

उनके सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। इनके सफलता पर पिता रबीश त्रिपाठी, माता सुभावती देवी, बडे भाई पत्रकार संदीप त्रिपाठी, प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी के अलावा सांसद विजय दुबे, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, मनोज शर्मा, डा. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, राजेश प्रताप राव, मुन्ना मिश्रा, अजय त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, अनील त्रिपाठी, नरेन्द्र देव त्रिपाठी, भगवंत मद्धेशिया, रमेश चौधरी, भगवंत यादव, भोलू,रमेश आदि ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking