News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर बौद्ध संग्रहालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2023  |  7:54 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर बौद्ध संग्रहालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कसया, कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आज गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर ”वर्तमान परिवेश में संग्रहालय का महत्व” विषयक व्याख्यान तथा संग्रहालय भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० शशिकांत पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद प्रकाश मिश्र लेफ्टिनेंट एन.सी.सी. बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। किसी देश की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने में संग्रहालय की अहम भूमिका होती है । उपरोक्त बाते मुख्य अतिथि के द्वारा कही गई। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि संग्रहालय सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का संवाहक होता है। मुख्य अतिथि के द्वारा संग्रहालयों उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। व्याख्यान का उद्देश्य आम जनमानस में संग्रहालयों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। अतिथियों का स्वागत एवं आभार तेज प्रताप शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। उक्त के अतिरिक्त एन.सी.सी. के बच्चों को वीथिकाओं का भ्रमण कराया गया तथा वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।

उक्त अवसर पर गोविंद मीरचन्द, वेग,श्रवण कुमार कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, महेश कानू, जितेंद्र यादव,बंटी अग्रहरी,राम प्रकाश सोनकर, बालेंदु, ललित यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking