News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आगस्ट काम्टे की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2023  |  10:45 PM

293 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आगस्ट काम्टे की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कुशीनगर। आज गुरुवार 19 जनवरी को उदित नारायण पीजी कालेज पडरौना कुशीनगर मे समाजशास्त्र के पिता आगस्ट काम्टे की जयंती पर वर्तमान प्रचार्या प्रोफेसर डा. ममता मणि त्रिपाठी के संरक्षण मे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाl सबसे पहले मां सरस्वती और आगस्ट काम्टे की प्रतिमा को दीप प्रज्ज्वलित करते हुये उनका माल्यार्पण किया गयाl तत्पश्चात समाजशास्त्र की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाते हुये कार्यक्रम का प्रारंभ संचालन समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मुकेश चन्द्र यादव द्वारा किया गया

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डा. ममता मणि त्रिपाठी ने आगस्ट काम्टे के जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुये उनके द्वारा दी गयी अवधारणा समाज की व्यवस्था और प्रगति के बारे बताया जिससे हमारा समाज, हमारा राज्य, हमारा देश में कानून के माध्यम से व्यवस्था बनी रहेगी, जो समाज मे प्रगति का आधार संभव होगा । समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्य पाठक द्वारा महाविद्यालय पर आधारित एक गीत प्रस्तुत करते हुये आगस्ट काम्टे द्वारा दिये सिद्धांत सामाजिक स्थायित्व और सामाजिक गतिशीलता के माध्यम से समाज व राष्ट्र की व्यवस्था और प्रगति के बारे मे चर्चा की ।
कार्यक्रम की आगे की कडी मे समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ओमनारायण द्वारा आगस्ट काम्टे की जीवन शैली पर चर्चा करते हुये उनके द्वारा दिये गये सिद्धांत सामाजिक पुनर्निर्माण, तथा सामाजिक अध्ययन के लिये ईजाद की गयी पद्धति प्रत्यक्ष वाद की विस्तृत चर्चा की, उन्होंने मानवता के धर्म और प्रत्यक्ष वाद के माध्यम से सामाजिक पुनर्निर्माण के तीन मुख्य तत्वों ग्यान, क्रिया, और अनुभूति की विस्तृत चर्चा करते हुये औद्योगिक क्रांति से विघटित हुयी सामाजिक व्यवस्था को दोबारा पुनरगठित करने की बात कही, आगे बताया कि प्रेम ही वह आधार है जो व्यक्ति में नैतिक और सामाजिक मूल्यों को पैदा कर सकता है जिससे मानवता के धर्म का उद्विकास होता है। MA 3SEM की छात्रा फातिमा ने काम्टे द्वारा दिया गया समाजशास्त्र का सर्वप्रथम शब्द सामाजिक भौतिकी के बारे मे बताया तथा जिसको बाद मे सन 1838 मे समाजशास्त्र मे परिवर्तित कर दिया गया।

आगे MA1SEM की छात्रा स्रष्टि शाह और नगमा परवीन ने आगस्ट काम्टे के जीवन परिचय और उनके सिद्धांतों पर चर्चा की कार्यक्रम के अंत में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डा नरेंद्र त्रिपाठी जी ने काम्टे के जीवनकाल तथा उनके अनेक महत्वपूर्ण योगदानों के बारे मे चर्चा करते हुये कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. डा. ममता मणि त्रिपाठी, और समाजशास्त्र विभाग के समस्त शिक्षकों और छात्र छात्राओं का धन्यवाद ग्यापन प्रस्तुत किया l कार्यक्रम मे उपस्थित समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. नरेंद्र त्रिपाठी, डा. मुकेश चन्द्र यादव, डा. शिव प्रकाश पांडे, डा. विश्वंभर नाथ प्रजापति, डा. अभिषेक सरोज, ऐश्वर्य पाठक, पीयूष सिंह, ओम नारायण , डा. अमित वर्मा, प्रदीप मोदनवाल, नेहा जायसवाल, श्रष्टि शाह, निधि शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे, काव्या, ब्यूटी तिवारी, इत्यादि समस्त छात्र छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking