News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वरासत प्रक्रिया स्वामितत्व योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 6, 2021  |  9:31 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वरासत प्रक्रिया स्वामितत्व योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। मंगलवार को मतदाता सूची, जल जीवन मिशन, वरासत प्रक्रिया स्वामित्व योजना में प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस० राजलिंगम ने की। बैठक की शुरुआत में जागृति फाउंडेशन के अनिल त्रिपाठी द्वारा एक प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान को एक सपना नहीं एक व्यवस्था बताया। इसमें कचरा के उचित प्रबंधन हेतु अर्धभूमिगत कचरा पात्र के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के द्वारा जागृति फाउंडेशन को धन्यवाद किया गया तथा पडरौना और कुशीनगर में इस प्रकार के कचरा प्रबंधन हेतु प्लांट लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को कचरा प्रबंधन के संदर्भ में निर्देशित किया।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी के द्वारा सभी एसडीएम, ईओ तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चेयरमैन को निर्देश दिया गया कि किसी व्यक्ति की यदि कोविड मृत्यु हुई हो और वह खतौनी में खातेदार है तो उसकी वरासत तत्काल करें। प्रतिदिन राहत कार्यालय को सूचित करें। प्रमाण पत्र हो चाहे ना हो यदि खातेदार की कोविड मृत्यु हुई है तो उसकी वरासत की जिम्मेदारी आपकी होनी चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कोई व्यक्ति यदि शहरी क्षेत्र में निवास करता है किंतु गांव में जमीन है और उसकी कोविड मृत्यु हुई है तो उसकी वरासत करवा ले ।

बैठक को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी ने कोविड के संदर्भ में अस्पतालों में आधारभूत स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने को कहा। इस संदर्भ में उन्होंने मेडिकल इक्विपमेंट्स में अस्पतालों को एनालाइजर ,ओवरहेड वार्मर, वेंटिलेटर ,आईसीयू बेड, पाइपलाइन की जरूरत बतायी। जिलाधिकारी महोदय ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को संबोधित करते आग्रह किया कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद ले सकते हैं। उन्होंने सभी अस्पताल में पीकू एवं सभी प्रकार के मेडिकल इक्विपमेंट्स की जरूरत को पूरा करने का अनुरोध किया उन्होंने डिजिटल x-ray मशीन के बारे में भी बताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking