News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जल निगम परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2023  |  6:43 PM

360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जल निगम परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद में स्वच्छ पेयजल हेतु जल निगम की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। इस क्रम में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष परियोजनाओं की धीमी प्रगति व मानव संसाधन में बढ़ोतरी नहीं किये जाने पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा सूचीबद्ध कंपनी एन सी सी लिमिटेड के ए जी एम भूपेंद्र सिंह तथा प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जब पैसे दिए जा रहे हैं तो कार्य समय से पूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस क्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अनुराग गौतम को जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यो की रिपोर्ट सौंपने को कहा तथा उन परियोजनाओं पर जहां पाइपलाइन पूर्ण होने के बावजूद फंक्शनल नहीं हो रहा है, रिपोर्ट सौपें जाने को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित कंपनी के साइट इंचार्ज से भी वार्ता की तथा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रगति के बारे में जाना व कार्य की धीमी प्रगति हेतु साइट इंचार्ज को भी फटकार लगाई।जिलाधिकारी ने कहा कि जल निगम की परियोजनाओं के संदर्भ में किसी प्रकार की समस्या यदि प्रशासन स्तर पर हो तो उसका समाधान किया जाएगा, किंतु कार्य नहीं करने पर, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति और कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब और लगातार निर्देशों के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कंपनी एनसीसी के ए जी एम, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दैनिक बैठक किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा नियमित रूप से बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम, व सभी संबंधित मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking