News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीबीएससी बोर्ड में भी  होनहारो ने फहराया सफलता का परचम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  8:33 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीबीएससी बोर्ड में भी  होनहारो ने फहराया सफलता का परचम
  • विद्यालय परिवार व परिजनों ने किया होनहारो का सम्मान

कसया/कुशीनगर। यूपी बोर्ड के बाद अब सीबीएससी बोर्ड में भी होनहारो ने फहराया कामयाबी का परचम l पूर्व में जारी सुचना के तहत शुक्रवार को सीबीएससी बोर्ड का रिजल्ट आउट होने पर छात्र /छात्राओं, अभिभावकों व स्कूल के शिक्षकों में रिजल्ट देखने की ललक देखने को मिली l सुबह से छात्र /छात्रा व विद्यालय के शिक्षक गण रिजल्ट आने की प्रतीक्षा अपने -अपने मोबाईल व कंप्यूटर लगे रहे l जैसे ही रिजल्ट आउट हुआ सभी अपने -अपने रोल नंबर देखते हुए उच्च अंक अर्जित करने पर उनके ख़ुशी का ठिकाना न रहा l बच्चों के अच्छे अंक देखकर परिजनों का ख़ुशी का ठिकाना न रहा, तो वही स्कूल के प्रबंधक, प्रिंसिपल शिक्षक भी अपने अपने स्कूल का मेरिट जुटाने में लगे रहे l मेरिट संग्रहित कर अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्रों को विद्यालय बुलाकर मिठाई खिलाया गया और फूल माला पहनाकर स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए l नगर के हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा में 177 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल थे। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा‌ स्कूल के नितिन गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टाप किया है।तो वहीं हर्षित सिंह 94.2 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा दिव्यांशी पांडेय 92.4 प्रतिशत, आर्या चतुर्वेदी व रिया मद्धेशिया 91.4 प्रतिशत, विनीत सिंह 90 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।उधर, स्कूल में 10वीं कक्षा में 185 विद्यार्थी पंजीकृत थे। रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।स्कूल की छात्रा परी गुप्ता 98 प्रतिशत पाकर स्कूल टाप की है। पलक मिश्रा 95.6 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आशीष खरवार 95.6 प्रतिशत, स्नेहा सिंह 95.4 प्रतिशत, तन्वी सिंह 95.6अंक पाकर स्कूल का नाम बढ़ाया है। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत आने पर डायरेक्टर राजीव कुमार, प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता के अलावा शिक्षक रुबीन, अमृतलाल, रविशंकर मिश्र, प्रिंस,नौसाद,प्रांजल, अमन, नागेश्वर आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।नवजीवन मिशन स्कूल में कुल 221 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।इसमें नवजीवन मिशन स्कूल की छात्रा भाग्यश्री पाठक ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। उधर, इस स्कूल के हर्षवर्धन राय व हर्षिता चौबे 93.6 प्रतिशत, मुकुल कुमार यादव 93.4 प्रतिशत,प्रनय गुप्ता 93.2 प्रतिशत, रोहित कुमार व संजना त्रिपाठी ने 92 प्रतिशत और नमामि द्विवेदी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं 10 वीं कक्षा में  कुल 242 विद्यार्थी पंजीकृत थे। क्षितिज राज राय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में अव्वल रहा। उधर, स्कूल की छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव ने 96.3 प्रतिशत के साथ दूसरा और ज्ञान दीपक कुशवाहा ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसके अलावा स्कूल के आर्या राजपूत 94.66 प्रतिशत, श्रियांशी द्विवेदी 94प्रतिशत, अंशिका सिंह 93.83 प्रतिशत, आदर्श पांडेय 93 प्रतिशत,प्रखर कुमार सिंह 92.83 प्रतिशत,शिवांग मिश्र 92.33 प्रतिशत, खुशी जायसवाल 92.16 प्रतिशत,सत्यम कुमार मिश्र 92 प्रतिशत, आस्था सिंह 91.83 प्रतिशत, कृष्णा गोंड 90.66 प्रतिशत और राजनंदिनी द्विवेदी ने 90.33 प्रतिशत पाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है।स्कूल के छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए स्कूल के बोर्ड आफ डायरेक्टर डा.पी.सी.सैमकुट्टी, सलाहकार डा.प्रशीला सैम, मैनेजिंग डायरेक्टर कैप्टन आशीष ने मेधावी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। प्रधानाचार्य बर्थ आलोम काटा ने कहा कि विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान का नतीजा है कि घोषित रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking