कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत विवेकानंद नगर (तेतरिया) निवासी सत्यजीत सिंह उर्फ सोनू का आयकर विभाग (भारत सरकार) में नोटिस जारी कर्ता अधिकारी के रूप में पदोन्नति हुआ है।
वार्ड वासी हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र सत्यजीत सिंह शुरू से प्रतिभाशाली रहे हैं। इन्होने प्राथमिक शिक्षा इंटर कालेज धुरिया संलग्न विद्यालय, हाईस्कूल बुद्ध इंटर कालेज, इंटर सोहनरिया से व बीटेक ग्रेटर नोएडा से किया। एनआईटी (एनआईटी) जालन्धर में एमटेक के लिए चयनित हुए लेकिन मास्टर डिग्री की पढाई छोड़कर तैयारी में जुट गए। वर्ष 2016 में एसएससी की हुई परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2019 में आयकर विभाग में नोकरी प्रारंभ किया। ज्ञात हो कि नौकरी के दौरान भारतीय रेलवे (डीएफसीसीआईएल) की आयोजित परीक्षा में स्टेशन कंट्रोलर के पद पर चयन हुआ और 69 वां रैंक मिला। बावजूद उन्होंने आयकर विभाग को ही चुना।
सत्यजीत ने बताया कि आगे तैयारी कर आईएएस बनने का सपना है। वह राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित हैं। पूछने पर बताया कि मेरी सफलता के पीछे माता पिता का आशिर्बाद और दोस्तो का प्यार है। प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करना काफी कठिन है। पूरी ईमानदारी से मेहनत ही सफलता का एक मात्र मन्त्र है। सत्यजीत सिंह की सफ़लता पर मित्र व रिश्तेदारों ने खुशी जताई है।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…