कसया/कुशीनगर। कुशीनगर में मैत्रेय परियोजना की भूमि पर स्वीकृत कृषि विश्वविद्यालय के आवंटन पश्चात शेष बच रही भूमि के 12 एकड़ क्षेत्रफल में आधारभूत पर्यटन अवस्थापना विकास के कार्य होंगे। इसको लेकर कुशीनगर विधायक पी एन पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस आशय का प्रस्ताव सौंपा।
विधायक पी एन पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर मौखिक सहमति जताई और पर्यटन विकास के लिए बेहतर बताया।शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ’ धम्म ग्रामम’ की परिकल्पना पर आधारित इस परियोजना की डिजाइन देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली होगी।
12 एकड़ भूमि में बुद्ध की ऊंची प्रतिमा की स्थापना के साथ , बौद्ध विपश्यना केंद्र, वन क्षेत्र, मेडिटेशन प्लेटफार्म, कुटीर, पांड्स, बुद्ध के जीवन से जुड़े वृक्ष और उनके जीवन वृत्त के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाती झांकियां आदि को धम्म ग्राम में समाहित किया जायेगा। डिजाइन व निर्माण के लिए सरकार विशेषज्ञ ग्लोबल कंपनियों को आमंत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि किसानों के हित का सरकार पूरा ध्यान रख रही है। सपा सरकार की उपज मैत्रेय परियोजना छलावा साबित हुई किंतु ’धम्म ग्रामम’ परियोजना पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
प्रतिनिधि मंडल में कुशीनगर नपा अध्यक्ष किरण जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरि आदि शामिल रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…