News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: साहित्यकारों को आर्थिक सहायता व अनुदान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 25, 2022  |  5:31 PM

968 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: साहित्यकारों को आर्थिक सहायता व अनुदान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा विषम/रुग्ण आर्थिक स्थितिग्रस्त साहित्यकारों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस संदर्भ मे साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के विषम/रुग्ण आर्थिक स्थिति ग्रस्त साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से ₹ 05 लाख तक हैं उन्हें अधिकतम रु 50,000 तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं ।

प्रकाशन अनुदान के संदर्भ ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से ₹ 05 लाख तक है उनकी पांडुलिपि के मुद्रण के लिए प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं। पुस्तक अधिकतम 200 पृष्ठों की हो , पांडुलिपि संलग्न करना अनिवार्य है। प्रस्तुत पांडुलिपि वापस नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उक्त दोनों योजनाओं की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2022 है। योजनाओं के विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर भी उपलब्ध है।

संस्थान का पता है- राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ 226001
दूरभाष- 0522- 2614470, 2614471, 2616464, 261 6465, फैक्स नंबर 0522 -2616465 ईमेल है- directoruphindi@yahoo.in

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking