News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रास्ता निर्माण में विरोध कर एक व्यक्ति ने अपना घर फूंका, पड़ोसी का भी घर जला

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 11, 2023  |  7:09 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रास्ता निर्माण में विरोध कर एक व्यक्ति ने अपना घर फूंका, पड़ोसी का भी घर जला WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव का है पूरा मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के हथिया गांव में इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में रविवार को एक व्यक्ति द्वारा खुद के घर में आग लगा लिए जाने की घटना में गरीब पड़ोसी का भी घर जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अगलगी की घटना हुई।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ग्रामसभा हथिया में ग्रामप्रधान गुड्डू यादव के घर से हथियां नहर चौराहा तक खड़जा रास्ते पर इंटरलिंकिंग का कार्य होना था। बीच में जब सड़क निर्माण भुलई के घर के सामने पहुंचा तो उसने नम्बर की जमीन का हवाला देते हुए सड़क निर्माण को रोक दिया। लेखपाल ने शनिवार को पैमाइश कर जमीन बंजर का बता सड़क निर्माण कराने की बात कही। रविवार को इसी को लेकर विवाद हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर खड्डा थाने के एक उपनिरीक्षक व कुछ पुलिसकर्मी मौक़े पर पहुंच गये। बात अभी चल ही रही थी कि इसी बीच भुलई की पुत्री ने अपने ही घर में आग लगा दी। घर से आग की लपटें उठती देख भगदड़ मच गया। देखते ही देखते बगल के पड़ोसी रामसंवारे का रिहायशी घर भी जल कर ख़ाक हो गया। इसमें रखा गहना, कपड़ा, बर्तन, राशन आदि सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि भुलई ने अपने घर का सामान पहले ही हटा दिया था।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का कहना है कि गांव में रास्ते का निर्माण होना है, जिसे भुलई रोक रहा था, घर का सारा सामान निकाल उसकी बेटी ने छप्पर में आग लगा दी जिससे उसके घर के अलावा पड़ोसी रामसंवारे का भी झोपडी पूरी तरह से जल गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking