News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनप्रतिनिधियों ने उठाया जिलाधिकारी के समक्ष विधुत कटौती,जर्जर तार और विभागीय लापरवाही का मुद्दा!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2021  |  8:03 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनप्रतिनिधियों ने उठाया जिलाधिकारी के समक्ष विधुत कटौती,जर्जर तार और विभागीय लापरवाही का मुद्दा! WhatsApp
Responsive image
  • जनप्रतिनिधियों ने उठाया जिलाधिकारी के समक्ष विधुत कटौती,जर्जर तार,व बिभागीय लापरवाही का मुद्दा
  • जिलाधिकारी ने दिया समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन

कुशीनगर | सांसद देवरिया/कुशीनगर (आंशिक) तथा विधायकगण, जनपद कुशीनगर के साथ जिलाधिकारी एस राजलिंगम की उपस्थिति में अधीक्षण अभियन्ता/अधिशासी अभियन्ता विद्युत के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में सांसद देवरिया /कुशीनगर एवं विधायक गणों के द्वारा विद्युत से सम्बन्धित जन समस्याओं से अवगत कराया गया। इन समस्याओं को जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल उपस्थित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
सांसद देवरिया के विशेष आग्रह पर आयोजित बैठक में बारी-बारी से विधायकगणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। विधायक फााजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा के द्वारा जूनियर इंजीनियर विद्दुत के अनुपस्थित रहने की शिकायत, बरसात के दिनों में पानी की समस्या, पटहेरवा में बिना जनप्रतिनिधि के संज्ञान में लाए विद्युत योजना का उद्वघाटन इत्यादि समस्याएँ गिनाई गई । विधायक हाटा पवन केडिया ने विद्युत मार्ग को पटटन से डायरेक्ट हाटा किये जाने की माँग, खेतों में ढ़ीले तारों के बाबत दुर्घटना की आंशका, जे0ई0 के द्वारा फोन नही उठाने की समस्या, ट्रान्सर्फामर के खम्भे नही बदले जाने की शिकायत, तार टूटने के बाद तत्काल ठीक करने की प्रक्रिया आदि की शिकायत की गयी। विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध के द्वारा कई मामलों में विद्युत विभाग की त्वरित कार्यवाही सन्तोषजनक बताया गयी किंतु कुछ मामलों यथा पोल लगाने में आधार तल को सीमेंटेंड करवाने, जर्जर तार, विघुत क्षमता में कमी तथा अधिकांश फीडरों में जे0ई0 के नही होने की शिकायत बताई गयी।
विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी के द्वारा कहा गया कि विद्युत कम्पनियों द्वारा आधा अधूरा कार्य किया जाता है, कई जगह तारविहीन खम्भों की समस्या, विद्युत क्षमता वृद्वि हेतु कई सालों से लंबित आवेदन, लटके तारों की समस्या आदि से अवगत कराया गया।
विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी के द्वारा बिना कनेक्शन विभाग द्वारा बिल भेजने की समस्या को उठाया गया।
कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ललन मिश्रा द्वारा पडरौना के सन्दर्भ में विद्युत आपूर्ति के मात्र 3-4 घंटे ही रहने, जर्जर तार की समस्या, कम बोल्टेज की समस्या आदि से अवगत कराया गया।
सांसद प्रतिनिधि एंव पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल द्वारा देवरिया जिले में कुशीनगर से विद्युत आपूर्ति में कम बोल्टेज की समस्या, विद्युत क्षमता में कमी, सेवरही में जले ट्रान्सर्फामर की शिकायत, टुटे तार की समस्या, बिना मीटर कनेक्टशन नही देने की शिकायत, आए दिन ट्रान्सर्फार जलने की शिकायत से अवगत कराया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी ने बैठक आयोजित करने का मुख्य उददेश्य बताते हुए कहा कि हमारी भूमिका जनता की समस्याओं को आप तक पहुँचाने की है। इस सन्दर्भ में उन्होने कुछ मुददों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। जे0ई0 या अन्य अधिकारियों द्वारा फोन नही उठाने की समस्या पर उन्होने अनुरोध किया कि फोन को 24 घंटे सक्रिय रखें तथा जनप्रतिनिधियों के फोन को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। ट्रांसफार्मर के खराब होने की स्थिति में तत्काल ठीक करवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। लाइनमैन के द्वारा ड्यूटी नही की जाती है तथा प्राइवेट या ठेके पर कार्य करवाया जाता है तो दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि बरसात की वजह से आए दिन विद्युत लाइन में फाॅल्ट की समस्या स्वभाविक है, किन्तु समय से फाॅल्ट ठीक कर लेेना चाहिए। माननीय सांसद ने जर्जर तारों की समस्या को भी उठाया। उन्होने कहा कि सरकार की नीति एवं नियत ठीक है किन्तु आपके क्रियान्वयन में कमी है, इसको देखने की जरूरत है। उन्होेने कहा कि बैठक में समस्याओं को संज्ञान मं लिया जाए तथा प्राथमिकता निश्चित किया जाए, जनता को लगे की विद्युत समय से मिल रहा हे। समस्याग्रस्त स्थानों पर अधिकारी स्वंय जाकर देखें कि क्या कमी है, मुआयना करे, कारण ढूँढे एवं उसका निदान करे। उन्होने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी पब्लिक सर्वेंट के रूप में सेवा करने की है।
जिलाधिकारी ने उक्त समस्याओं के सन्दर्भ में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा तत्काल समाधान हेतु आदेशित किया। लम्बित मामलों के सन्दर्भ में उन्होने अधिकारियों को फटकार भी लगाई तथा उसके त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया। इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने बैठक के अन्त में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा जनपद के माननीय संासद, विधायक गण, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस प्रकार की बैठक आगे भी आयोजित करवाने का भरोसा दिलया।
इस अवसर पर मा0 सांसद देवरिया/कुशीगनर (आंशिक) डा0 रमापति राम त्रिपाठी, मा0 विधायक हाटा पवन केडिया, मा0 विधायक फाजिलनगर श्री गंगा कुशवाहा, मा0 विधायक रामकोला श्री रामानन्द बौद्व, मा0 विधायक कुशीनगर श्री रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, मा0 विधायक खड्डा श्री जटाशंकर त्रिपाठी, काॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्री ललन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक श्री रविन्द्र प्रताप मल्ल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा श्री मार्कण्डेय शाही, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री राधेश्याम पाण्डेय अन्य जनप्रतिनिधि गण के साथ जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking